इन ख़ास महिलाओं ने संभाला PM मोदी का सोशल मीडिया
नई दिल्ली : जहां एक तरफ आज यानी शनिवार 8 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ को बधाई दी और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली दो महिलाएं एक दिन के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभाल रहीं हैं।
Space technology, nuclear technology and women empowerment… We are Elina Mishra, a nuclear scientist and Shilpi Soni, a space scientist and we are thrilled to be helming the PM’s social media properties on #WomensDay. Our message- India is the most vibrant place for science… pic.twitter.com/G2Qi0j0LKS — Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
आज प्रधानमंत्री मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभाल रहीं ओडिशा की रहने वाली एलिना और मध्य प्रदेश की शिल्पी नाम की दो वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री के ‘X’के आधिकारिक हैंडल पर अपना काम साझा किया। उन्होने लिखा कि, “अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण। हम एलिना मिश्रा, एक परमाणु वैज्ञानिक और शिल्पी सोनी, एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और हम #WomensDay पर प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया को संभालते हुए उत्साहित हैं। आज हमारा संदेश है कि- भारत विज्ञान के लिए सबसे जीवंत जगह है और इसलिए, हम अधिक महिलाओं से इसका अनुसरण करने का आह्वान करते हैं,”
We, Elina and Shilpi wish to say- the infinite world of science and technology is very exciting as well as gratifying. The sheer joy we get when our designed and developed systems are put into application is beyond words. India’s nuclear and space programme has many such… pic.twitter.com/MdSFFiJS9L — Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025
विदेश की ख़बरों के के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि, “हम दोनों, एलिना और शिल्पी अपने-अपने क्षेत्रों में खुलने वाले अवसरों की विस्तृत श्रृंखला को देख रहे हैं। यह अकल्पनीय था कि परमाणु प्रौद्योगिकी जैसा क्षेत्र भारत में महिलाओं के लिए इतने अवसर प्रदान करेगा। इसी तरह, अंतरिक्ष की दुनिया में महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी भारत को नवाचार और विकास के लिए सबसे हैपनिंग जगह बनाती है! भारतीय महिलाओं में निश्चित रूप से प्रतिभा है और भारत के पास निश्चित रूप से सही मंच है!”
इसके साथ ही आज खास तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभाल रहीं अनीता देवी, नालंदा जिले के अनन्तपुर गांव की रहने वाली हैं, ने PM मोदी के ‘X’के आधिकारिक हैंडल से लिखा कि, मैंने जीवन में बड़े संघर्ष देखे हैं। लेकिन मेरा हमेशा से मन था, अपने दम पर कुछ करने का। 2016 में मैंने खुद स्वरोजगार करने का निर्णय लिया था। उसी दौर में स्टार्ट-अप्स का इतना क्रेज बढ़ गया था। इसलिए 9 साल पहले मैंने भी अपनी माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की।
अगर मैंने कर दिखाया, तो आप भी कर सकती हैं! मेरा मानना है कि अगर मैं ये काम कर सकती हूं, तो ये कोई भी कर सकता है। मेरा देश की सभी बहनों को यही संदेश है कि वो आत्मनिर्भर बनें और अपने साथ साथ अपने परिवार का जीवन बदलने के लिए भी काम करें। अगर आप अपनी लगन और परिश्रम से आगे बढ़ने का… pic.twitter.com/Xw6n6Vhc17 — Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025
अनीता देवी ने लिखा कि, आज मशरूम उत्पादन के जरिये मैं अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हूं। मैंने ना सिर्फ अपनी राह आसान की है, बल्कि सैकड़ों महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर भी बनाया है। अब मेरी कंपनी किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक जैसी जरूरी चीजों को भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराती है। आज इस कंपनी में काम करने वाली सैकड़ों महिलाओं को, आजीविका के साथ स्वाभिमान का जीवन भी मिल रहा है।
अगर मैंने कर दिखाया, तो आप भी कर सकती हैं! मेरा मानना है कि अगर मैं ये काम कर सकती हूं, तो ये कोई भी कर सकता है। मेरा देश की सभी बहनों को यही संदेश है कि वो आत्मनिर्भर बनें और अपने साथ साथ अपने परिवार का जीवन बदलने के लिए भी काम करें। अगर आप अपनी लगन और परिश्रम से आगे बढ़ने का… pic.twitter.com/Xw6n6Vhc17 — Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025
जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में आज कहा था कि, ‘‘हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और यह हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था मेरा सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।”
देखा जाए तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी। इससे पहले 2020 में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को सात महिलाओं ने संभाला था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)