

Subhash Chandra bose Jayanti 2025: आज यानी 23 जनवरी को पूरे देशभर में महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी नेता और सच्चे देशभक्त एवं महानायक सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मना रहा है। भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस योद्धा की जयंती को हर साल पराक्रम दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।
भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का कोई भी बराबरी नहीं है। देश की स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। वे एक, ओजस्वी, राष्ट्रवादी, साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता के रूप जाने जाते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था। बचपन से ही मेधावी छात्र थे।
एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने कटक के Stewart School और Ravenshaw Collegiate School से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। इसके बाद उन्होंने 1918 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से फिलॉसफी में बीए की डिग्री हासिल की।
फिर नेताजी के पिता ने उन्हें ICS की पढ़ाई के लिए लंदन भेज दिया। उन्होंने उस वक्त दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा ICS (सिविल सर्विसेज) परीक्षा भी पास की।
हालांकि, जैसे ही उन्हें नौकरी की पेशकश की गई, उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। नेताजी लंदन छोड़कर भारत आ गए और भारत की आजादी के लिए लड़ने के लिए गांधीजी और उनकी टीम में शामिल हो गए और यहीं से नेताजी के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई।
सुभाष चंद्र बोस के बलिदानों की वजह से आज भी हर भारतीय के दिल में उनके प्रति सम्मान और प्यार मौजूद है। नेताजी की जयंती के दिन आपको न केवल उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स के बारे में जानना चाहिए बल्कि उन्हें फॉलो भी करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते है स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस के अनमोल वचन और क्रांतिकारी विचार-
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल वचन और क्रांतिकारी विचार-
1. एक व्यक्ति किसी विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार उसकी मृत्यु के बाद हजारों लोगों के जीवन में अवतरित होगा।
2. शाश्वत नियम याद रखें- अगर आप कुछ पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देना होगा।
3. जिसके अंदर ‘सनक’ नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता।
4. मैंने जीवन में कभी भी खुशामद नहीं की है। दूसरों को अच्छी लगने वाली बातें करना मुझे नहीं आता।
5. याद रखें की अन्याय और गलत से समझोता करने से बड़ा कोई अपराध नहीं है।
6. उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।
7. हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है। सफलता का दिन दूर हो सकता हैं, लेकिन उसका आना अनिवार्य ही है।
8. सफलता की नींव हमेशा असफलता से ही होकर गुजरती है।
9. अगर आपको किसी के सामने कुछ समय के लिए झुकना भी पड़े तो वीरों की तरह झुकना।
10. अगर जीवन में संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।
11. समय से पूर्व की परिपक्वता अच्छी नहीं होती, चाहे वह किसी वृक्ष की हो या व्यक्ति की और उसकी हानि आगे चल कर भुगतनी ही होती है।
12. आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती।