पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

PM-modi-tribute-on-pandit-jvahrlal-nehru
Updated on

नई दिल्ली: आज यानी 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। आजाद भारत का निर्माण करने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारतीय इतिहास में एक पंडित जवाहरलाल नेहरू इनका बहुत  बड़ा नाम है। देश को आज़ादी दिलाने के लिए उन्होंने कई अथक प्रयास किये थे। आज उनके जयंती पर देश के सभी बड़े नेता उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। 

ऐसे में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्होंने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता है। 

बता दें कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को प्रयागराज में हुआ था। देश के आजादी के आंदोलन में जवाहरलाल नेहरू की निर्णायक भूमिका रही थी। 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इसलिए आज 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com