आज है विश्व फार्मासिस्ट दिवस, जानें इसके पीछे का इतिहास और इस साल की थीम
- Written By: दामिनी सिंह
File Pic
नई दिल्ली : विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacists Day) हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है, लेकिन अभी भी बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर विश्व फार्मासिस्ट दिवस क्यों मनाया जाता है, इसकी शुरुआत कब से हुई है, इसे मनाने के पीछे का मकसद क्या है। तो चलिए आज हम आपको ये सारी जानकारी देते है।
फार्मासिस्ट
दरअसल, जब भी कोई बीमार होता है या किसी को कोई तकलीफ होती है तो उसे सबसे ज्यादा जिस चीज की जरूरत पड़ती है वो है दवाइयां (Medicine)। फार्मासिस्ट ही दवाइयां आपको देते हैं। फार्मासिस्ट अक्सर प्राइवेट (Private) और सरकारी हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात रहते हैं। मरीजों के लिए डॉक्टर द्वारा प्रेस्क्राइब्ड या लिखी गई दवा मरीजों को देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत
गौरतलब है कि इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना 25 सितंबर 1912 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ‘दुनियाभर में फार्मेसी को आगे बढ़ाना’ है। इसकी शुरूआत 19वीं शताब्दी में आयोजित अंतराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कांग्रेस की श्रृंखाला से हुई।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम
हर साल इस दिन का आयोजन एक थीम के साथ किया जाता है। उसी के तहत इस साल भी विश्व फार्मासिस्ट दिवस की एक थीम तय की गई गई है। इस साल इसकी थीम स्वस्थ विश्व के लिए फार्मासिस्ट यूनाइटेड इन एक्शन तय की गई है।
