Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले वरुण गांधी आज मना रहे 45वां जन्मदिन, जानें राहुल-प्रियंका के इस भाई के बारे में

Varun Gandhi Birthday : आज यानी 13 मार्च को संजय गांधी और मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी का 45वां जन्मदिन है। वह सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के आलाकमान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 13, 2025 | 05:30 AM

वरुण गांधी आज मना रहे 45वां जन्मदिन

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दोस्तों, आज यानी 13 मार्च को संजय गांधी और मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी का 45वां जन्मदिन है। उनका जन्म 13 मार्च 1980 में हुआ था। देखा जाए तो वह सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के आलाकमान परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन समय ऐसा भी आया था जब उनकी मेनका को वरुण के साथ घर छोड़ना पड़ा था। तब वरुण महज दो साल के ही थे और मेनका आधी रात को उन्हें लेकर घर छोड़कर चली गईं थीं। इसके बाद मेनका बीजेपी में शामिल हुई थीं और आज वरुण भी बीजेपी सांसद हैं। हालांकि, उनके राजनीतिक तेवर सभी राजनेताओं से जुदा हैं।

दरअसल वरुण गांधी की पहचान एक ऐसे राजनेता की है जो सही और गलत के लिए अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं और वहीं अच्छे काम की सराहना करने के लिए वह वे खुले मंच से विपक्ष की तारीफ करने से भी पिछे नही हटते हैं।उन्हें मार्च 2012 में महासचिव के रूप में राजनाथ सिंह की टीम में शामिल किया गया था। वो पार्टी के इतिहास में सबसे युवा महासचिव भी हैं। पार्टी संगठन के साथ भी उनका तालमेल आज भी काफी मजबूत है।

युं तो वरुण गांधी अपनी ही पार्टी बीजेपी को ही कई बार आड़े हाथ ले चुके हैं। वे अपनी ही सरकार के खिलाफ बेखौफ होकर आम जनता के पक्ष में आवाज उठा चुके हैं। वे अपनी पार्टी के विरोध में बोलना ही नहीं, बल्कि वह विपक्ष की तारीफ करने से भी खुद को रोकते नहीं हैं। वे खुले मंच से वह कई बार अखिलेश यादव की खुल कर तारीफ कर चुके हैं।

जानकारी दें कि, पीलीभीत जिले को मेनका और वरुण की कर्मस्थली के तौर पर माना जाता है। मेनका गांधी ने पहला लोकसभा चुनाव 1989 में इसी सीट से लड़ा था। साल 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान मां ने अपने बेटे को इस सीट से चुनावी समर में उतारा था जिसमें वह रिकार्ड मतों से सांसद चुने गए थे।

परिवार की बात करें तो, वरुण ने ग्राफिक डिजाइनर यामिनी रॉय से शादी की है। दोनों की पहली मुलाकात 2004 में न्यूयॉर्क में हुई थी, इसके 7 साल बाद 6 मार्च 2011 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शादी की थी। वरुण भी साइंस में पोस्ट ग्रैजुए हैं और उनकी शिक्षा-दीक्षा लंदन में हुई है। उन्होंने साल 2004-2005 में यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से एमएससी की है। जबकि 2001-2002 में यहीं से बीएससी इन इकोनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी की थी।

Courtsey : Google

वरुण की शादी मैरिज फंक्शन में राहुल गांधी के परिवार से कोई नहीं आया था। वरुण खुद सोनिया, राहुल और प्रियंका को शादी का कार्ड देकर आए थे। हालांकि, तब बताया गया था कि प्रियंका शादी में शामिल होने वाली थीं, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वो नहीं पहुंच पाई थीं।

कहा जाता है कि बचपन में वरुण राहुल और प्रियंका के करीब थे। वरुण के पिता संजय गांधी की मौत के बाद इंदिरा वरुण को हमेशा अपने पास ही रखती थीं, लेकिन उनकी और मेनका की अनबन के चलते वरुण को अपनी दादी से अलग होना पड़ा था। जब वरुण के पिता की मृत्यु हुई तो वे मात्र 90 दिनों के थे। उनकी बड़ी बहन प्रियंका, भाई राहुल और दादी इंदिरा उनका बहुत ख्याल रखती थीं। उनके बचपन की कई तस्वीरों में ये साफ देखा जा सकता है। इस खास परिवार में दरार इंदिरा गांधी की हत्या के बाद आई। इंदिरा की हत्या के बाद मानों परिवार पूरी तरह बिखर चुका था।

 

Today is varun gandhi 45th birthday know the special things related to his political career

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 05:30 AM

Topics:  

  • Happy Birthday
  • Indira Gandhi
  • Priyanka Gandhi
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

तेजस्वी ने भरी हुंकार, कहा- पहले नीतीश फिर नंबर मोदी का; राहुल गांधी को बनाएंगे प्रधानमंत्री-Video

2

‘गरीबों का हक छीना गया, वोट चोरी हुआ’, राहुल-तेजस्वी SIR के ‘पीड़ितों’ से की बातचीत

3

संपादकीय: वोट चोरी के आरोप से नाराजगी, कहां तक जाएगा विपक्ष और चुनाव आयोग का विवाद?

4

दिल्ली में होगी दक्षिण की जंग, सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ ‘INDIA’ की तिरुचि एन सिवा के नाम पर मुहर!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.