Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैन बुकर पुरस्कार’ से सम्मानित भारत के महान लेखक अरविंद अडिग का आज है जन्मदिन ,जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Oct 23, 2021 | 06:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भारत के प्रसिद्ध लेखक अरविंद अडिग ने कलम के जोर पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपने पहले ही उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ के लिए साल 2008 में ‘मैन बुकर पुरस्कार’ अपने नाम किया है।

आपको बता दें कि ‘द व्हाइट टाइगर’ ये एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो सफलता पाने के लिए किसी भी रास्ते को गलत नहीं मानता है। आज भारत का नाम दुनिया भर में मशहूर करने वाले हमारे देश के प्रसिद्ध लेखक अरविंद अडिग का जन्मदिन है, इस खास अवसर पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है। तो चलिए जानते है…. 

अरविंद अडिग का जन्म व शिक्षा

आपको बता दें कि अरविंद अडिग  का जन्म 23 अक्टूबर, 1974 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुई, जिसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड और कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। उन्होंने दो साल तक ‘टाइम पत्रिका’ के लिए भारत में काम किया और कई अन्य अख़बारों के लिए लिखते रहे। इस तरह अपने व्यक्तिगत विकास करते हुए आज वो देश के प्रसिद्ध लेखक है। 

सम्बंधित ख़बरें

यूरोप का सपना बना मौत का सफर; ग्रीस के पास 22 प्रवासियों ने गंवाई जान, तस्करों ने शवों को फेंका समुद्र में

गोंदिया मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार की बू! 7 महीने से अनुदान के लिए भटक रहें किसान

भूषण कुमार ने रणवीर सिंह-आदित्य धर के लिए की बड़ी सिफारिश, दोनों को नेशनल अवॉर्ड देने की डिमांड

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के भूमिअधिग्रहण में बाधा, 28 हजार लंबित मामलों के निपटारे के लिए 57 मध्यस्थ

‘मैन बुकर पुरस्कार’

जैसे की हमने आपको बताया अरविंद अडिग को अपने उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष 2008 के ‘मैन बुकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार भारत की एक नई तस्वीर उकेरने के लिए दिया गया, जिसने निर्णायक समिति के सदस्यों को स्तब्ध भी किया और उनका मनोरंजन भी किया। आपको बता दें कि बुकर पुरस्कारों की शार्ट लिस्ट में छह लेखक थे, जिसमें अडिग के अलावा भारतीय मूल के अमिताभ घोष, सेबेस्टियन बैरी, स्टीव स्टोल्ट्ज, लिंडा ग्रांट और फिलिप हेनशर थे।

बुकर पुरस्कार मिलने पर अरविंद अडिग ने कहा

बुकर पुरस्कार के जजों के चेयरमैन और पूर्व राजनेता माइकल पोर्टिलो का कहना था कि- कई मायनों में यह एक संपूर्ण उपन्यास था।अरविंद अडिग का कहना था- मैं यह पुरस्कार नई दिल्ली के लोगों को समर्पित करना चाहूंगा, क्योंकि यही वो जगह है, जहां मैं रहा और यह किताब लिख पाया। तीन सौ साल पहले दिल्ली दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में था और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि दिल्ली एक बार फिर दुनिया के महत्वपूर्ण शहरों में गिना जाएगा।

Today is the birthday of the great writer of india arvind adig who was awarded the man booker prize know interesting things related to him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2021 | 06:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.