मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, इन संदेशों से करें नमन
- Written By: दीपिका पाल
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2024 ( डिजाइन फोटो)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: महाराष्ट्र (Maharashtra) के लिए आज का दिन 19 फरवरी खास दिन है जहां पर मराठा साम्राज्य के संस्थापक संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2024) की जयंती का पर्व है। इस दिन को देश में छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में हर साल 19 फरवरी को मनाया जाता है।
सन् 1674 में पहनाया था ताज
मराठा साम्राज्य में शिवाजी महाराज के नाम को गर्व के साथ लेते है हर मराठी के दिल में उनकी अलग ही छवि है। मराठा राजा छत्रपति शिवाजी (Maratha King Shivaji) भारत के सबसे बहादुर, प्रगतिशील और सशक्त शासकों में से एक थे। जिन्हें 1674 में रायगढ़ में ताज पहनाया गया था।
जानिए कब हुआ था जन्म
मराठा साम्राज्य के राजा शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम शिवाजी भोंसले था। उनके पिता शाहजी भोंसले और माता जीजाबाई थीं। उस दौर में भारत मुगल आक्रमणकारियों से घिरा हुआ था। दिल्ली सल्तनत ने दिल्ली समेत पूरे भारत पर कब्जा कर लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
विधान परिषद चुनावों का बजा बिगुल, अबकी बार स्थानीय गोंदियावासी को मिले अवसर
कन्हालगांव में रोका बालविवाह, 19 साल का दूल्हा, सरपंच से लेकर पुलिस पाटिल तक मुस्तैद
महाराष्ट्र में आग उगल रही गर्मी, वर्धा में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा, नवतपा में क्या होगा हाल?
इन संदेशों से करें शिवाजी महाराज को नमन
आप शिवाजी महाराज को इन संदेशों से नमन कर सकते है…
ऐसी दौलत नहीं मिलेगी, किसी बादशाह के खज़ाने में,
जो मैंने पाई है छत्रपती के सामने शीश झुकाने में।
वीरों के वीर छत्रपति
शिवाजी महाराज की जयंती पर
कोटि-कोटि नमन।
बिना रुके हर कठिनाई में कदम बढ़ाना,
आसान नहीं है, मातृभूमि पर शीश चढ़ाना।
शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं!
हिंदुत्व की पहचान शिवाजी,
स्वराज का दूसरा नाम शिवाजी,
देश का अभिमान शिवाजी,
राष्ट्र की है शान शिवाजी।
शिवाजी महाराज जयंती 2024
बिना रुके हर कठिनाई में कदम बढ़ाना,
आसान नहीं है मातृभूमि पर शीश चढ़ाना।
शिवाजी महाराज जयंती 2024
