Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की 10वीं वर्षगांठ, 8 मार्च तक होंगे कई आयोजन, जेपी नड्डा सहित ये लोग होंगे शामिल

आज यानी 22 जनवरी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अपनी महत्वाकांक्षी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की 10वीं वर्षगांठ व्यापक स्तर पर मनाने जा रहा है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 22, 2025 | 08:36 AM

बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ की वर्षगांठ

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जहां एक तरफ आज यानी 22 जनवरी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अपनी महत्वाकांक्षी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की 10वीं वर्षगांठ व्यापक स्तर पर मनाने जा रहा है। वहीं कई हफ्तों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आज यानी बुधवार को यहां विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा।

आज यह उद्घाटन समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारी भाग लेंगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रालयों की उप सचिव और उससे ऊपर के स्तर की महिला अधिकारी भी विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा छात्राओं (माई भारत स्वयंसेवक), आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक/कार्यकर्ता और राज्य और जिले के प्रतिनिधियों को भी इस खास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए), विश्व बैंक और जर्मन एजेंसी फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जीआईजेड) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

इनके आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक/कार्यकर्ता और राज्य और जिले के प्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह 10वीं वर्षगांठ का जश्न 22 जनवरी से आगामी 8 मार्च तक चलेगा, जिसका समापन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा।

UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को 22 जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। यह अभियान लिंग असंतुलन और घटते बाल लिंग अनुपात की चिंताजनक स्थितियों के जवाब में शुरू किया गया था।

वहीं आज से शुरु हो रहा यह कार्यक्रम भारत में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए गए अथक प्रयासों के एक दशक का प्रतीक है। यह मील का पत्थर भारत के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण और महिला विकास से महिला-नेतृत्व वाले विकास की ओर वैश्विक बदलाव के अनुरूप ही है , जिसे भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान प्राथमिकता दी गई थी और अब ब्राजील की जी20 की अध्यक्षता ने भी इसे अपनाया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Today is the 10th anniversary of beti bachao beti padhao many events will be held till 8 march

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2025 | 08:36 AM

Topics:  

  • Beti Bachao Beti Padhao
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार को दिया धोखा…अब असम-बंगाल में ढूंढ रहे मौका? हैरान कर देगी BJP के ‘मास्टरस्ट्रोक’ की असलियत

2

देशभर में नए साल 2026 का शानदार स्वागत, मोदी-राहुल समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

3

यूनुस के खेल खत्म! पटरी पर लौटेंगे भारत-बांग्लादेश रिश्ते, PM मोदी ने तारिक रहमान को भेजा खास मैसेज

4

दिल्ली में ‘क्राइम’ करने पर नहीं होगी जेल…रेखा गुप्ता सरकार ने पास किया नया बिल, जानें डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.