'The Sabarmati Report' स्टार कास्ट अमित शाह से की मुलाकात, भाजपा शासित 5वें राज्य टैक्स फ्री होगी फिल्म!

गुजरात के गोधरा दंगे पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' (The sabarmati report) इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में फिल्म की स्टार कास्ट से मुलाकात की।
'The Sabarmati Report' स्टार कास्ट अमित शाह से की मुलाकात, भाजपा शासित 5वें राज्य टैक्स फ्री होगी फिल्म!
'The Sabarmati Report' स्टार कास्ट अमित शाह से की मुलाकात (फोटो- अमित शाह एक्स हैंडल)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: गुजरात के गोधरा दंगे पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' (The sabarmati report) इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में फिल्म की स्टार कास्ट से मुलाकात की। जिसमें मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी, निर्देशक एकता कपूर व राशि खन्ना शामिल हैं। बता दें कि यह फिल्म अभी तक गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हो चुकी है। खास बात है कि जिन राज्यों ने द साबरमती को टैक्स फ्री किया है उन सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है।

इसका खास कनेक्शन भाजपा से है, क्योंकि जिस गोधरा दंगे पर यह फिल्म आधारित है। उस दंगे के दौरान गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने द साबरमती का ट्रेलर शेयर करते हुए तारीफ की थी। इसके साथ लिखा था कि सच आखिरकार सामने आ ही जाता है।

बता दें कि जो 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस -6 कोच में आग लगने की घटना पर आधारित है। इस घटना में अयोध्या से लौट रहे कम से कम 59 हिंदू श्रद्धालु जलकर मर गए थे, जिसके कारण बाद में राज्य में दंगे हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एकता आर कपूर, विक्रांत मैसी और अन्य लोगों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर भी गृहमंत्री ने शेय़र करते हुए लिखा कि "द साबरमती रिपोर्ट' की टीम से मुलाकात की और सच को सामने लाने के उनके साहस के लिए उन्हें बधाई दी। यह फिल्म झूठ और भ्रामक तथ्यों को उजागर करती है और उस सच को सामने लाती है जिसे राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए लंबे समय तक दबाया गया था।"

इस बीच, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाल ही में गोवा में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 55वें संस्करण में फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लिया। गुरुवार को फिल्म देखने के बाद, सावंत ने निर्माता महावीर जैन द्वारा फोन कॉल के जरिए एकता आर कपूर और 'द साबरमती रिपोर्ट' की पूरी टीम को शुभकामनाएं भेजीं। "मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई...यह बहुत अच्छी है। आपने फिल्म को सही तरीके से पेश किया है। बहुत-बहुत बधाई," सीएम ने कल एकता कपूर से बात करते हुए कहा। गोवा के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह राज्य में फिल्म को कर-मुक्त दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com