- Hindi News »
- India »
- The Doors Of Kedarnath Temple Will Open On May 2 For Darshan Of Lord Shiva
महादेव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि पर बड़ी खुशखबरी, 6 माह बाद केदारनाथ मंदिर के खुलेंगे कपाट…आ गई तारीख
महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्तों के लिए खुशखबरी आई है। उत्तराखंड में उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद अब खुलने वाले हैं।
- Written By: Saurabh Pal

केदारनाथ मंदिर (फोटो- सोशल मीडिया)
देहरादूनः महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्तों के लिए खुशखबरी आई है। उत्तराखंड में उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद अब खुलने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं के लिए दो मई को कपाट फिर खोल दिए जाएंगे।
श्री बदरीनाथ—केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत रूप से पूजा—अर्चना करने के बाद धर्माचार्य वेदपाठियों ने पंचाग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला है।
भव्य रूप से फूलों से सजाए गए ओंकारेश्वर मंदिर में इस दौरान केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और धर्माधिकारियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे। थपलियाल ने बताया कि द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट दो मई, शुक्रवार को मिथुन राशि और वृष लग्न में सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Uttarakhand Government के 4 साल पूरे: राजनाथ सिंह ने सीएम को बताया ‘धुरंधर धामी’, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
केदारनाथ दर्शन के लिए सारा अली खान को देना होगा एफिडेविट, हेमंत द्विवेदी बोले- VIP हो या आम श्रद्धालु…
गैर-सनातनियों की एंट्री पर लगी रोक, केदारनाथ-बदरीनाथ धाम को लेकर BKTC का बड़ा फैसला
बनभूलपुरा में बेघर होंगे 5 हजार परिवार, SC ने दिया बुलडोजर एक्शन का आदेश, बोला- रेलवे की जमीन खाली करो
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त निकलने के साथ ही गढ़वाल हिमालय के चारों धामों के खुलने की तिथि तय हो गयी है। बदरीनाथ धाम के खुलने की तिथि चार मई है, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर खुलेंगे। बता दें कि चार मई के बाद चारों धामों की यात्रा करने वाले श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इस दिन तक तीनों धामों के कपाट खुल जाएंगे। वहीं रमेश्वरम यानी गंगा सागर तो साल भर जा ही सकते हैं।
गौरतलब है कि आज पूरे देश में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। महाकुंभ में लोग स्नान कर रहे हैं। इसके साथ भगवान शिव के हर बड़े-छोटे मंदिर में भीड़ देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश के बनारस में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में तीन किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं महाकुंभ की बात करें तो अब टोटल 62 करोड़ से अधिक लोगों स्नान कर चुके हैं।
The doors of kedarnath temple will open on may 2 for darshan of lord shiva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














