Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘The Big One’ कब आएगा? वो भूकंप जिससे पूरी दुनिया में मचेगा हाहाकार, भारत के ये शहर हो जाएंगे बर्बाद!

‘The Big One’ एक ऐसा भूकंप है जो फिलहाल आया नहीं है, पर आएगा ज़रूर, वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है। अब तक दर्ज सबसे ताकतवर भूकंप 1960 में चिली के वाल्दिविया शहर में आया था, उस दौरान तीव्रता 9.4 से 9.6 के बीच थी।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 30, 2025 | 11:25 AM

‘The Big One’ कब आएगा?

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप ने लोगों को फिर याद दिला दिया है कि प्रकृति का क्रोध कितना भयावह हो सकता है। 7.7 रिक्टर स्केल का ये झटका न केवल मांडले शहर तक सीमित रहा, बल्कि थाईलैंड सहित कई पड़ोसी देशों तक महसूस किया गया। सैकड़ों लोगों की मौत तथा अरबों की संपत्ति का नुकसान दर्ज किया गया है। लेकिन इसी के साथ लोगों के ज़हन में एक सवाल फिर उठ रहा है कि ‘The Big One’ कब आएगा?

अब तक दर्ज सबसे ताकतवर भूकंप 1960 में चिली के वाल्दिविया शहर में आया था, उस दौरान तीव्रता 9.4 से 9.6 के बीच थी। इसने 10 मिनट तक दुनिया को हिलाया और इसकी वजह से पैदा हुई सुनामी ने चिली, हवाई, जापान, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड तक तबाही मचाई थी।

लाखों लोगों की ली जान

इसके बाद 2004 में हिंद महासागर में आए भूकंप (9.2-9.3) की वजह से 2 लाख से ज्यादा लोगों की जान ली थी। वहीं, 2011 में जापान के तोहोकू क्षेत्र में आया भूकंप (9.1) फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट के लिए भी संकट बन गया था।

क्या है ‘The Big One’?

‘The Big One’ एक ऐसा भूकंप है जो फिलहाल आया नहीं है, पर आएगा ज़रूर, वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है। पहले ये नाम अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में मौजूद San Andreas Fault से जुड़ा था। 1953 में दो भूवैज्ञानिकों ने बताया था कि ये फॉल्ट लाइन 1,000 किलोमीटर से भी ज़्यादा लंबी है और कभी भी 7-8 तीव्रता का भूकंप ला सकती है, जो की लॉस एंजेलिस, सैन डिएगो और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों को खत्म कर देगा।

इसी ‘Big One’ पर हॉलीवुड में भी कई फिल्में बनी हैं — Earthquake (1974), The Big One: The Great Los Angeles Earthquake (1990), तथा San Andreas (2015), जिनमें दिखाया गया है कि ये भूकंप क्या तबाही ला सकता है।

कितना हो सकता है नुकसान?

इस भूकंप में लाखों लोग बेघर हो जाएंगे और हज़ारों मौतें हो सकती हैं। संचार और सड़क नेटवर्क बुरी तरह से तबाह हो सकता है, साथ ही कनाडा और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में भी असर होगा। रेस्क्यू ऑपरेशन करना मुश्किल होगा, क्योंकि तब तक फोन, इंटरनेट तथा सड़कों का बहुत कुछ टूट चुका होगा।

देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत में ‘Big One’ का असर

बारत में हिमालयन रीजन को वैज्ञानिक सबसे खतरनाक मानते हैं। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली, चंडीगढ़, नेपाल जैसे इलाके अगर 8 रिक्टर स्केल का भूकंप झेलते हैं, तो ये दुनिया का सबसे घातक भूकंप साबित हो सकता है। इसके साथ ही, फिलीपींस के लुजोन इलाके में मौजूद Marikina Valley Fault भी लगभग 3,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है तथा किसी बड़े भूकंप की संभावना को लेकर अलर्ट है।

The big one know the earthquake that can shake the whole world india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2025 | 11:25 AM

Topics:  

  • Earthquake
  • Earthquake In Myanmar
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

सऊदी में फांसी का खौफनाक रिकॉर्ड; 2025 में 356 लोगों को मौत की सजा, क्यों सख्त हुए क्राउन प्रिंस?

2

सुलग उठा ईरान, आर्थिक तबाही से भड़की जनता सड़कों पर उतरी, कई लोगों की मौत; देखें VIDEO

3

80 बनाम 18! यूपी के मंत्री ने छेड़ी नई बहस, बोले- हिंदुओं की आवाज दबनी नहीं चाहिए- VIDEO

4

इंसानियत शर्मसार! इंदौर में दूषित पानी से बिछी लाशें, और पार्षद झूल रहे झूला; देखें शर्मनाक वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.