- Hindi News »
- India »
- Thalapathy Vijay Tvk Tamil Nadu Election Results 2026 Majority Crisis
सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार नहीं बना पाएंगे विजय, तमिलनाडु में उलझाने वाले हैं समीकरण, किसका ‘हाथ’ थामेगी TVK
Tamil Nadu Election Results: TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर रहने के कारण सरकार गठन पर सस्पेंस गहरा गया है। क्या विजय सरकार बनाने के लिए बहुमत जुटा पाएंगे?
- Written By: अक्षय साहू

सबसे बड़ी जीत के बावजूद TVK अभी बहुमत से दूर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu TVK Majority Crisis: तमिलनाडु की राजनीति में करीब छह दशक बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्य में पिछले कई सालों से द्रविड़ आंदोलन से निकले राजनीतिक दलों का दबदबा रहा है। लेकिन इस बार तमिलनाडु की जनता ने अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) पर भरोसा दिखाया है। TVK 2026 विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।
हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद टीवीके अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई है। 234 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि TVK को 108 सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में TVK इतनी बड़ी जीत के बाद भी अकेले सरकार नहीं बना सकती। विजय को अपनी सरकार बनाने के लिए 10 सीटों की जरूरत है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विजय जो चुनाव से पहले ही राज्य दोनों बड़ी पार्टियों DMK और AIADMK को अपनी राजनीतिक दुश्मन और BJP को वैचारिक दुश्मन बता चुके है वो अब क्या करेंगे? क्या TVK सरकार बनाने के लिए कोई दूसरा रास्ता निकालेगी या फिर DMK या AIADMK में से किसी एक से समझौता करेगी?
कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
सोमवार को चुनाव नतीजे आने के बाद से यह तय हो गया था कि अपना पहला चुनाव लड़ रही TVK सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी अकेले सरकार नहीं बना पाएगी। ऐसे में विजय के पिता एसए चंद्रशेखर सामने आए और उन्होंने 5 सीट जीतने वाली कांग्रेस को गठबंधन का न्योता दिया है। जिसे कांग्रेस ने बिना किसी शर्त के स्वीकार भी कर लिया। लेकिन इसके बाद भी विजय को अपनी सरकार बनाने के लिए 5 सीटें और चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
लोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
BJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
काजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
कौन हैं TVK के VS बाबू? जिन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराया, कभी उनकी ही पार्टी के थे खास
स्थिति को थोड़ा और जटिल बनाता है यह तथ्य कि विजय ने दो सीटों (पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट) से चुनाव जीता है। नियमों के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिससे पार्टी की संख्या एक और कम हो जाएगी। इसके अलावा, सरकार बनने पर एक विधायक को स्पीकर बनाया जाएगा। स्पीकर सामान्य स्थिति में मतदान नहीं करता, जिससे सदन में पार्टी की प्रभावी संख्या और घट जाती है।
छोटे दल निभाएंगे किंगमेकर की भूमिका
इन सभी समीकरणों को देखते हुए टीवीके को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 12 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में छोटे दल और गठबंधन अब ‘किंगमेकर’ की भूमिका में आ गए हैं।
चुनाव परिणामों के अनुसार, डीएमके गठबंधन को बिखरा हुआ जनादेश मिला है। कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं, जबकि वाम दल सीपीआई और सीपीआई (एम) को 2-2 सीटें मिली हैं। इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और विदुथलाई चिरुथिगल काची जैसे दलों को भी प्रतिनिधित्व मिला है। कांग्रेस ने पहले ही TVK के समर्थन का ऐलान कर दिया है।
AIADMK गठबंधन को मिली सीमित सीटें
वहीं, AIADMK गठबंधन भी सीमित संख्या में सीटें हासिल कर पाया है। इस गठबंधन में शामिल पीएमके और भाजपा जैसी पार्टियों ने कुछ सीटें जीती हैं। अगर टीवीके इन दलों में से कुछ का भी समर्थन हासिल कर लेती है, तो वह आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। लेकिन क्या विजय भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे? क्योंकि वो पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा के साथ वैचारिक मतभेद होने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें- बंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
बहुमत नहीं मिला तो आगे क्या?
इधर, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर जल्द ही सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। वे विजय को सरकार बनाने का दावा पेश करने और बहुमत साबित करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं या समर्थन पत्र दिखाने को कह सकते हैं। अगर टीवीके बहुमत साबित करने में असफल रहती है, तो राज्यपाल दूसरे सबसे बड़े दल डीएमके को मौका दे सकते हैं। और यदि कोई भी दल सरकार बनाने में सफल नहीं होता, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है और छह महीने के भीतर दोबारा चुनाव कराए जा सकते हैं।
Thalapathy vijay tvk tamil nadu election results 2026 majority crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार नहीं बना पाएंगे विजय, तमिलनाडु में उलझाने वाले हैं समीकरण, किसका ‘हाथ’ थामेगी TVK
May 05, 2026 | 11:16 AMदेश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
May 05, 2026 | 11:14 AMक्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
May 05, 2026 | 11:14 AMNagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार
May 05, 2026 | 11:11 AMSambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
May 05, 2026 | 11:03 AMMumbai Ranibaug Zoo Visitors: रानीबाग चिड़ियाघर में घटे पर्यटक, तीन साल में आय में बड़ी गिरावट
May 05, 2026 | 11:01 AMमुंह में कपड़ा और नाक में च्युइंग गम… IIIT छात्र की मौत के तरीके से पुलिस दंग, परीक्षा तनाव पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














