- Hindi News »
- India »
- Tension Increase In Water Dispute Dushyant Chautala Warned Punjab Talked Of Using Force Demand Intervention From Central Government
जल विवाद में बढ़ा तनाव, दुष्यंत चौटाला ने पंजाब को दी चेतावनी, बल प्रयोग करने की कही बात; केंद्र सरकार से की दखल की मांग
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
जल विवाद को लेकर बढ़ती तनातनी अब सियासी रंग ले चुकी है, और ऐसे में अब जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

दुष्यंत चौटाला, फोटो - सोशल मीडिया
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चला आ रहा जल विवाद एक बार फिर गरमा गया है। इस मसले पर हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित सर्वदलीय बैठक के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
दुष्यंत चौटाला ने आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार की निंदा करते हुए कहा, “यह पानी हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान का भी अधिकार है। अगर जरूरत पड़ी तो बल प्रयोग भी होना चाहिए, ताकि सभी राज्यों को उनका उचित हिस्सा मिल सके। भाखड़ा नांगल डैम ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आता है, इसलिए केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।”
इससे पहले हुई थी सर्वदलीय बैठक
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें विपक्षी दलों सहित सभी प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा में पीने के पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधा संदेश देते हुए कहा, “मान साहब, यह पानी सिर्फ पंजाब का नहीं, बल्कि पूरे देश का है।”
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल
पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना में ‘झाड़ू’ का चला जादू! शुरुआती रुझानों में AAP ने बनाई बढ़त, कांग्रेस-SAD पस्त
पटियाला मर्डर केस: मां का फोन लेकर निकली थी नेहा, अगले दिन नीले ड्रम में मिली लाश, पोस्टमार्टम से खुला राज
बकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के आदेश का उल्लंघन?
हरियाणा के सीएम ने बताया कि 23 अप्रैल को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने हरियाणा को 8,500 क्यूसिक पानी देने का निर्णय लिया था, लेकिन पंजाब सरकार ने इस आदेश को नज़रअंदाज़ कर दिया। इसके बाद 30 अप्रैल को हुई BBMB की बैठक में फिर से यह फैसला दोहराया गया, लेकिन अमल नहीं हुआ।
सीएम सैनी ने यह भी दावा किया कि हरियाणा को 12.55 MAF (मिलियन एकड़ फीट) पानी मिलना चाहिए, जबकि अभी उसे केवल 10.67 MAF पानी मिल रहा है। यानी हरियाणा को अपने हिस्से से करीब 17% कम पानी मिल रहा है, जो चिंता का विषय है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भगवंत मान की दलील
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 मई को एक बयान में चिंता जताई थी कि राज्य के प्रमुख जलाशयों जैसे पोंग डैम, भाखड़ा डैम और रंजीत सागर डैम में जल स्तर पिछले साल की तुलना में 32 फीट, 12 फीट और 14 फीट कम है। उन्होंने कहा कि धान की बुवाई का मौसम नज़दीक है और पंजाब की अपनी ज़रूरतें भी गंभीर हैं। मान ने BBMB के आदेश की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब पर पहले से जल संकट है, ऐसे में 8,500 क्यूसिक पानी छोड़ना उचित नहीं।
Tension increase in water dispute dushyant chautala warned punjab talked of using force demand intervention from central government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














