हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में माइनस में पहुंचा पारा, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
North India Winter: उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरने की संभावना है। यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली–एनसीआर, महाराष्ट्र में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
- Written By: रंजन कुमार
ठंड में अलाव सेंकते युवक।
India Cold Wave: उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान अचानक तेजी से गिरने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली–एनसीआर, महाराष्ट्र के उत्तरी-पश्चिमी इलाके और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडी हवा चलने से शीतलहर की स्थिति बन सकती है। दिसंबर की शुरुआत के साथ सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ गई है।
दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यहां के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। आज न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, कश्मीर में श्रीनगर में तापमान माइनस चार डिग्री दर्ज हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में पानी बर्फ में बदल गया
कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में और खासकर हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में भारी बर्फबारी जारी है। पारा शून्य से नीचे चला गया है। कुछ स्थानों पर तापमान -18°C तक पहुंच गया। इस बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी है। रोहतांग जैसे कुछ रास्ते बंद कर दिए गए हैं। कश्मीर में तापमान माइनस में और शीतलहर है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी बर्फ में बदल गया और लगातार बर्फबारी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
Amarnath Yatra: भारी बारिश के कारण पहलगाम मार्ग बंद, बालटाल रूट से जारी रहेगी अमरनाथ यात्रा
खतरे के निशान के पास पहुंची झेलम नदी, घाटी में बाढ़ का खतरा; फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
Maharashtra Weather: आज इन जिलों में बरसेगी आफत, पुणे-मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब का हाल
मैदानी इलाकों में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संकेत दिया है कि ला नीना प्रभाव के कारण इस साल सबसे ठंड पड़ सकती है। पंजाब और हरियाणा में पारे में तेजी से गिरावट आई है। शीतलहर की स्थिति बनी है। दिल्ली में बुधवार (3 दिसंबर 2025) को न्यूनतम तापमान 7°C रिकॉर्ड किया गया था। IMD ने 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। आज (4 दिसंबर 2025) न्यूनतम तापमान 8°C रहने का अनुमान है। समस्त उत्तर और मध्य भारत में दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान रहने और अधिक शीतलहर वाले दिनों की संभावना है। सुबह में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: 8 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, दक्षिण में दितवाह तूफान का कहर
राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही
राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में शीतलहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। सीकर का फतेहपुर शेखावाटी इस समय सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है। माउंट आबू में भी तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे नीचे चला जाता है। इससे यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान बन जाता है। मौसम विभाग ने चूरू, झुंझुनू और सीकर के लिए अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
