Telangana State Formation Day: तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Telangana State Formation Day: तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी।
Telangana State Formation Day 2026: President Murmu and PM Modi extend greetings on Telangana State Formation Day, laud progress
तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस (सोर्स AI)
Published on: 
Updated on: 

Telangana State Formation Day: आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि "तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह भी कहा कि तेलंगाना राज्य को एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है।

इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के पर शुभकामनाएं देते हुए कहते है, कि "समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं से सम्पन्न तेलंगाना ने अपने लोगों की रचनात्मक, नवाचार और कड़ी मेहनत के दृढ़ता संकल्प के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभाई है। कामना है कि ये अवसर सभी को राज्य कल्याण और विकसित भारत के संपने को साकार करने में साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे।"

पीएम मोदी ने तेलंगाना की उद्यमशीलता की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट करते हुए तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि "केंद्र सरकार तेलंगाना की विकास यात्रा में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका उद्देश्य 'विकसित भारत' के हमारे साझा सपने को साकार करना है। मैं तेलंगाना के सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।"

पीएम मोदी अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि "अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत भावना के लिए विख्यात, तेलंगाना अपने लोगों की शक्ति, दृढ़ता और आकांक्षाओं को दर्शाता है। कामना है कि यह राज्य प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, और तेलंगाना के लोग सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहें।"

तेलंगाना दिवस पर अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा कि, "तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैं राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। अपनी विशिष्ट संस्कृति और असाधारण औद्योगिक क्षमता के साथ, तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और भारत की गरिमा व प्रतिष्ठा को और भी उच्च स्तरों तक ले जाएगा।"