बहुमत के खेल में थलापति को कैसे मिली ‘विजय’? VCK के बाद IUML भी आई साथ, यहां समझें सीटों का गणित
Vijay TVK Majority Support: विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए 5 पार्टियों ने समर्थन दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
थलापति विजय(Image- Social Media)
Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में 4 दिनों से चल रही सियासी उठापटक अब खत्म हो रही है। विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए 5 पार्टियों ने समर्थन दिया है। कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों के बाद आज VCK और फिर IUML का समर्थन भी मिल गया है। इन दलों के समर्थन के साथ ही विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 का आंकड़ा पार कर लिया है।
बता दें कि विजय के पास अब 120 विधायकों का समर्थन है। विजय की टीवीके के पास खुद के 107 विधायक हैं। इसको साथ ही अब कांग्रेस के 5, CPI, CPI(M) और VCK के 2-2 यानी कुल 6 विधायक और जुड़ गए हैं। IUML यानी की मुस्लिम लीग के भी 2 विधायकों ने आज विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है।
TVK के साथ अब 120 विधायक
अब नए समीकरणों की बातच करें तो विजय के पास अब टीवीके के 107, कांग्रेस के 5, CPI के 2, CPI(M) के 2 और VCK-IUML के 2-2 विधायक मिलाकर 120 विधायकों का समर्थन हो गया है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। लेकिन अब विजय की TVK के पास 120 विधायकों का समर्थन हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र, तमिलनाडु में जल्द विजय बनेंगे मुख्यमंत्री, देखें पहली तस्वीर
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
TVK सरकार पर सस्पेंस खत्म? VCK नेता के बयान ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी, विजय के CM बनने का रास्ता साफ
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र (Image- Social Media)
कैसे हासिल करेंगे बहुमत?
बता दें कि तमिलनाडु में टीवीके ने कुल 108 सीटें जीती हैं, जिनमें से 2 विजय की सीट हैं। विजय को एक सीट छोड़ना होगा। ऐसे में विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 233 रह जाएगी और बहुमत का आंकड़ा 117 होगा। लिहाजा विधानसभा में विजय आसानी से विश्वास मत हासिल कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र, तमिलनाडु में जल्द विजय बनेंगे मुख्यमंत्री, देखें पहली तस्वीर
तमिलनाडु में अब विजय सरकार
इन दलों के समर्थन के बाद तमिलनाडु में अब विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव नतीजे आने के बाद 6 मई को ही विजय ने लोक भवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल विजय के बहुमत के दावे से संतुष्ट नहीं थे और उनसे 118 विधायकों के समर्थन के साथ आने को कहा था।
