तमिलनाडु: विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो लोगों की मौत

explosion at firecracker manufacturing unit
ANI Photo
Published on: 
Updated on: 

विरुधुनगर. तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बताया कि शनिवार को तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले (Virudhunagar District) के शिवकाशी (Sivakasi) में एक पटाखा निर्माण यूनिट में विस्फोट (Firecracker Factory Explosion) हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले इस साल जनवरी में विरुधुनगर जिले में पटाखा कारखानों में विस्फोट की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतक परिवारों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

विरुधुनगर के शिवकाशी में पटाखों के कई कारखाने है। यहां कई युवा जो स्कूल छोड़ देते हैं अंतत: मजदुर के रूप में काम करते हैं। इन इलाकों में पटाखों में विस्फोट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, इन कारखानों का कामकाज धड़ल्ले से जारी है।