फैसला मंजूर नहीं... डीजल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोत्तरी पर CM विजय की दो टूक, तेल कंपनियों को भी लताड़ा

Petrol Diesel Price Update: देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद तमिलनाडु के सीएम विजय ने विरोध जताते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखा। उन्होंने कहा, इसका असर गरीबों-मध्यम वर्ग पर पड़ेगा।
"The decision is unacceptable"—CM Vijay’s blunt stance on the hike in diesel and petrol prices; lashes out at oil companies as well.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Tamil Nadu CM Vijay Fuel Price Hike: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय, सीएम पद की शपथ लेने के बाद से लगातार कई फैसले लिए हैं, जो काफी चर्चा में रहा है। इस बार उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की 3 रुपए की बढ़ोत्तरी किए जाने पर केंद्र सरकार के फैसले को अस्वीकार्य कर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस फैसले को वापस लिए जाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने देश की तेल कंपनियों की कार्य-प्रणालियों पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वैश्विक तेल बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आने पर ये कंपनियां आम जनता को राहत नहीं देती, बल्कि भारी मुनाफा कमाती हैं।

'सरकार का यह कदम अस्वीकार्य'

दरअसल, वैश्विक हालात तनाव के और महंगे तेल आयात के कारण भारत में डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ाई गई है। इस पर तमिलनाडु के सीएम विजय ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिरने पर तेल कंपनियां कीमत नहीं घटाती। केवल अपना मुनाफा देखती हैं। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद देश में पेट्रोलियम उत्पादो की कीमतों की गई वृद्धि पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री विजय ने अपने पत्र में आम जन के अलावा लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर भी केंद्र सरकार को आगाह किया। उनके अनुसार, पेट्रोलियम कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से उत्पादन लागत बढ़ी है। इससे एमएसएमई सेक्टर को बाजार के साथ-साथ निर्यात के मोर्चे पर भी मंदी का सामना करना पड़ रहा है।

जनता पर बढ़ेगा बोझ: विजय

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में होने वाली इस बढ़ोतरी से आम जनता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ पर तमिलनाडु के सीएम विजय ने गहरी चिंता व्यक्त की है। सीएम ने कहा, मध्यम वर्ग और गरीब परिवार इस कदम से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। दोपहिया वाहन चालकों का अब महीने का खर्च और बढ़ेगा। साथ ही ऐसे कैब संचालक जो अपनी गाड़ियों का लोन चुका रहे हैं। उनके लिए यह महंगाई एक बड़ा झटका है।

सरकार का बचाव

एक तरफ पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी का देशभर में विरोध हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सरकार के इस कदम का बचाव किया। उन्होंने सरकार द्वारा मूल्य बढ़ोत्तरी के पीछे वैश्विक कारणों का हवाला दिया। किशन रेड्डी के बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के कारण कच्चा तेल आयात करने की लागत में काफी वृद्धि हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com