जाओ मां से पूछो तुम्हारा पिता कौन...CM विजय पर तमिलनाडु BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल

Nainar Nagendran Statement: तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की मुख्यमंत्री विजय पर मां को लेकर टिप्पणी विवादों में आ गई। पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया।
Nainar Nagendran Controversial Statement
CM विजय, तमिलनाडु BJP चीफSocial Media
Updated on

Nainar Nagendran Controversial Statement: तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर की गई कथित व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर शनिवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। नागेंद्रन ने विजय के विधानसभा में बार-बार ‘पिता कहां हैं’ वाले सवाल का जिक्र करते हुए कहा कि इसका जवाब विधानसभा में नहीं, बल्कि घर जाकर अपनी मां से पूछने पर मिलेगा।

विजय की ‘कुट्टी कथई’ का दिया जवाब

कमलालयम स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागेंद्रन ने कहा कि वह अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री विजय की उस ‘कुट्टी कथई’ यानी छोटी कहानी का जवाब दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन पर निशाना साधा था।

नागेंद्रन ने विजय के विधानसभा में ‘पिता कहां हैं?’ सवाल उठाने का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इसका जवाब सदन में तलाशने के बजाय घर जाकर मां से पूछना चाहिए।

अन्नामलाई ने टिप्पणी को बताया मर्यादा के खिलाफ

नागेंद्रन के बयान पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल करना और राजनीतिक मतभेद रखना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी नेता के परिवार, खासकर उसकी मां को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करना स्वीकार्य नहीं है।

अन्नामलाई ने नागेंद्रन की टिप्पणी को राजनीतिक मर्यादा की सीमा पार करने वाला बताया और ऐसी भाषा को ‘थर्ड रेट’ राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति को युवा पीढ़ी के सामने बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

नैनार नागेंद्रन ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद नागेंद्रन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि ‘Oru Naadu 2.0’ के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मंच से दिया गया उनका बयान किसी व्यक्ति को निशाना बनाने या गलत मंशा से नहीं दिया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। नागेंद्रन ने कहा कि वह मां, मातृभूमि और मातृभाषा के प्रति गहरा सम्मान और चिंता रखते हैं।

Nainar Nagendran Controversial Statement
न झुकने का सिलसिला जारी रहे...तमिलनाडु विधानसभा के फैसले पर कमल हासन का बड़ा बयान

विजय की पुरानी टिप्पणी से जुड़ा है विवाद

दरअसल, अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में डीएमके की हार के बाद मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में ‘कुट्टी कथई’ सुनाई थी। इसमें उन्होंने उदयनिधि स्टालिन के ‘पिता कहां हैं’ को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे डीएमके प्रमुख की कोलाथुर सीट पर हार से जोड़कर देखा गया था। उस वक्त भी विजय की टिप्पणी को लेकर कई राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com