गुरुचरण सिंह (सौजन्य: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: 22 अप्रैल से लापता रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘सोढ़ी’ फेम गुरुचरण सिंह आपने घर वापस लौट आए हैं। वे लगभग 25 दिनों तक गायब थे। उनकी गुमशुदगी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। अब उनके वापस लौटने के बाद भी लोग ये जानने के लिए बेताब हैं की आखिर सोढ़ी कहां गायब हो गए थे। तो आईए इन्हीं सवालों पर जवाब सोढ़ी’ फेम गुरुचरण सिंह ने कौन से खुलासे किए।
कहा गायब थे सोढ़ी?
कई दिनों तक गायब रहने के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह सोढ़ी खुद ही वापस घर लौट आए हैं। सोढ़ी के गायब होने पर उनके परिवार वालों ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की FIR दर्ज करवाई थी। अब सोढ़ी के वापस लौटने पर पुलिस ने उन से पूछताछ की। इस पूछताछ में सोढ़ी ने बताया की वो धार्मिक यात्रा पर दुनियादारी छोड़कर घर से निकल गए थे। वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके लेकिन उनको अहसास हुआ कि घर वापस लौट जाना चाहिए तो वो घर वापस लौट आए।
टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने वाले कई कलाकारों ने इसके डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए थे और शो के सेट पर उनके साथ किए जाने वाले बुरे व्यवहारों पर कई कलाकारों ने खुल कर बात की है जिसके कारण ये सीरियल काफी विवादों में भी घिरा। अब इसी सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह के अचानक लापता होने की खबर ने काफी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, सोढ़ी का कहना है की वे बस धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे।
अचानक गायब हुए थे सोढ़ी
फिलहाल गुरुचरण सिंह भले ही सही सलामत घर वापस लौट आए हो लेकिन उनका यूं अचानक लापता होना काफी रहस्यमयी था। गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल की शाम को मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन इसी बीच लापता हो गए। पालम में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं होने पर स्थानीय पुलिस में शिकायत की थी।
जांच में जुटी पुलिस का कहना है की सोढ़ी को शक था की कोई उनकी ‘निगरानी’ कर रहा है। पुलिस के मुताबिक किसी शख्स के ‘निगरानी’ किए जाने की आशंका के चलते अभिनेता 27 अलग-अलग ईमेल खातों का इस्तेमाल कर रहे थे।