Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RRB NTPC परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन का भी किया प्रयोग

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 25, 2022 | 08:46 PM
Follow Us
Follow Us:

पटना: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) की नॉन-टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी की परीक्षा 2021 (RRB NTPC Exams 2021) में शामिल छात्रों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को पटना और आरा रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस घटना के विरोध में छात्र आज फिर से उग्र हो गए हैं। छात्रों को तीतर-बितर के लिए पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया।

क्या है मामला 

दरअसल, बोर्ड ने सीबीटी-2 परीक्षा (CBT-2 Exams) के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 15 जनवरी 2022 को जारी सीबीटी-1 परीक्षा (CBT-1 Exams) के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 (RRB-NTPC Result 2021) जारी किए गए थे। इससे नाराज उम्मीदवारों ने बोर्ड पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसे लेकर उम्मीदवारों ने सवाल उठाए और विरोध प्रदर्शन पर उतर आए।

#WATCH | In Patna, Bihar Police fired tear gas shells & used water cannon to disperse students protesting against the alleged irregularities in Railway Recruitment Board’s Non-Technical Popular Categories exam & lathi-charge on protesters yesterday (Note: Abusive language) pic.twitter.com/nfkAIP2ufJ — ANI (@ANI) January 25, 2022

छात्रों ने लगाया गंभीर आरोप 

उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि बोर्ड ने परीक्षा के लिए कट ऑफ बढ़ा दिया, जिससे कई उम्मीदवार प्रभावित हुए और वादा किए गए उम्मीदवारों से कम का चयन किया। इसके अलावा, कई पदों के लिए एक ही उम्मीदवार को चुना गया था। उम्मीदवारों ने बताया कि लगभग 75 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। जिसमें से केवल 2.5 लाख उम्मीदवार अगले राउंड स्तर के लिए क्वालीफाई हुए, जिनमें अधिकांश 10वीं और 12वीं पास के बजाय स्नातक हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा

मुश्किल में खान सर? बॉडीगार्ड्स के हथियारों के ‘अवैध’ इस्तेमाल का दावा, 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

भारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई

बिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे

उधर पटना के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को कहा कि, उन्होंने (प्रदर्शनकारियों ने) लगभग 5 घंटे तक ट्रेन को रोका। यह किसी भी मुद्दे को हल करने का तरीका नहीं है। हम मुख्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उनके खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।

Students protest against rigging in rrb ntpc exam police fired tear gas shells on the crowd also used water cannon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2022 | 08:46 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • CBT-2 Exams

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.