ठंड के बीच आंधी-तूफान बनेगी मुसीबत, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली की वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। बता दें कि 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 451 दर्ज किया गया। ये जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
आंधी-तूफान (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : दिल्ली की वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। बता दें कि 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 451 दर्ज किया गया। ये जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार है। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बता दें कि 27 से 31 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है जिससे ठंड बढ़ सकती है।
देश की अन्य नवीनतम ख़बरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत से निकले शव, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, चश्मदीदों ने बयां किया हादसा
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
उधर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, इधर खाना खाते दिखे अभिजीत दिपके; उठते सवालों के बीच CJP प्रमुख ने दी सफाई
पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी
इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय था जो अब कमजोर होकर आगे बढ़ने की संभावना है, और प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में असर डाल सकता है। इससे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।
इसके वजह से 28 दिसंबर तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं उठेंगी जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बता दें कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में भी बारिश का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी होने की उम्मीद है। विभाग ने राजधानी में सुबह कोहरा छाया रहा और आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 64 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार यानी आज मध्यम कोहरा छाए रहने के साथ अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
