‘महंगी चीजें खाना बंद करें, वो अपने आप सस्ती हो जाएंगी’, टमाटर की कीमत पर बीजेपी मंत्री का बयान
- Written By: किर्तेश ढोबले
नई दिल्ली: देश में इन दिनों टमाटर की कीमतें (Tomato Prices Hike) आसमान छू रहे हैं। 10-20 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर के दाम 200 के पार हैं। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक टमाटर की बढ़ी कीमतों बात कर रहे है। टमाटर की बढ़ती दरों से उन किसानों को फायदा हो रहा है जिनके खेतों में टमाटर हैं, लेकिन मध्यम वर्ग पर इसका असर पड़ रहा है। इसी पर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की मंत्री और बीजेपी नेता प्रतिभा शुक्ला ने एक अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सभी चीजे महँगी है तो खाना छोड़ दीजिये।
यूपी के हरदोई में योगी सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला () से टमाटर पर बढ़े दामों को लेकर सवाल किया गया। तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘टमाटर महंगा है तो टमाटर गमले में उगाएं। या फिर टमाटर जैसी महंगी चीजें न खाएं। आप नहीं खरीदेंगे तो क्या होगा? कीमतें अपने आप कम हो जाएंगी।’
मंत्री प्रतिभा बोलीं-गमले में उगाएं या टमाटर जैसी महंगी चीजें न खाएं
हरदोई में पौधरोपण के बाद महंगाई के सवाल पर मंत्री ने दी सलाह
कहा-बचपन से देख रही हूं, इस मौसम में हमेशा महंगा होता है टमाटर@pratibhashukla0 @UPGovt @myogiadityanath @myogioffice pic.twitter.com/N9FIiPxzDw — kanpur hindustan (@KanpurHindustan) July 22, 2023
सम्बंधित ख़बरें
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
हरदोई में बड़ा हादसा! NH-731 पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर, CM योगी ने लिया संज्ञान
भीषण गर्मी से झुलसी फसल, नागपुर में टमाटर के दाम चढ़े, सप्लाई हुई प्रभावित; बिगड़ा किचन बजट
पीएम मोदी ने हरदोई से किया गंगा एक्सप्रेसवे को लोकार्पण, बोले- शिलान्यास भी हम करते हैं और उद्घाटन भी
हरदोई में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, ‘टमाटर गमले में उगा लें। मेरे क्षेत्र में असई में महिलाएं पोषण वाटिका बनाकर उसमें सब्जी उगा लेतीं हैं। सभी यह कर सकते हैं। अब तो तीन चार गमले में ही काफी टमाटर उगाये जा सकते हैं। टमाटर मंहगा है तो नीबू का उपयोग कर लें या फिर टमाटर खाना ही छोड़ दें। इससे वह खुद ब खुद सस्ते हो जायेंगे। जो चीज महंगी हो उसका त्याग कर दें। त्याग करने से खुद चीजें सस्ती हो जाती हैं। यूपी के मंत्री का यह बयान काफी वायरल हो रहा है।
