आज गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखी मौसम विज्ञान विभाग की खास झलक, चक्रवातों की सटीक भविष्यवाणी का उल्लेख
गणतंत्र दिवस की झांकियों में आईएमडी की झांकी में चक्रवातों की सटीक भविष्यवाणी और उसके परिणामस्वरूप लोगों की जीवन की रक्षा होने, समय पर मौसम पूर्वानुमान के कारण किसानों को होने वाले लाभ को प्रमुखता से दर्शाया गया।
- Written By: दीपिका पाल
गणतंत्र दिवस पर आईएमडी की खास झलक (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देशभर में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया जा रहा है इस मौके पर राजधानी दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है तो वहीं पर सभी विभागों और राज्यों की प्रदर्शनी देखने के लिए मिल रही है। यहां पर झांकियों में मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की झांकी में चक्रवातों की सटीक भविष्यवाणी और उसके परिणामस्वरूप लोगों की जीवन की रक्षा होने, समय पर मौसम पूर्वानुमान के कारण किसानों को होने वाले लाभ को प्रमुखता से दर्शाया गया।
देश के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर आईएमडी की झांकी में चक्रवात ‘दाना’ का एक विशेष रूप से चित्रण किया गया। इस चक्रवात ने पिछले साल ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में व्यापक तबाही मचाई थी, लेकिन शुरुआती चेतावनियों के कारण बहुत कम लोग हताहत हुए थे और प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को समय पर सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया था। चक्रवात ‘दाना’ के चित्रण से पता चला कि कैसे समय पर दी गई चेतावनियों से जनजीवन का नुकसान नहीं होना सुनिश्चित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 4°C
#WATCH 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। (सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/KwSElXWbCZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2025
झांकी में किसानों के लिए पहल पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें दिखाया गया कि कैसे मोबाइल मौसम अलर्ट ने कृषि क्षेत्र में क्रांति ला दी है। किसान अब मौसम के मिजाज की भविष्यवाणी करने, बेहतर फसल प्रबंधन और बेहतर आजीविका सुनिश्चित करने में सशक्त हैं।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
झांकी में चार प्रमुख समुदायों पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की पहल के प्रभाव को भी दर्शाया गया है।
एजेंसी इनपुट के मुताबिक
