-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sonam Raghuvanshi Was Not In Love With Raj But With Someone Else
राज कुशवाह को भी धोखा देने वाली थी सोनम, किसी तीसरे प्रेमी के साथ फरार होने की थी योजना!
- Written By: Saurabh Pal
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मास्टरमाइंड का पता नहीं चल रहा है, लेकिन एक और खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम राज कुशवाह को भी धोखा देने वाली थी। उसका किसी तीसरे प्रेमी के साथ भागने का प्लान था।

राज कुशवाह, सोनम और राजा रघुवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
शिलॉन्गः इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पत्नी सोनम सहित अन्य हत्यारोपितों की गिरफ्तारी से तो इतना तय हो गया है कि इन्हीं लोगों ने राजा रघुवंशी की हत्या की। अभी भी कुछ अनसुलझे सवाल हैं, जो परत दर परत पुलिस की पूछताछ में खुल रहे हैं। अभी यह साफ होना बाकी है कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड कौन है।
शिलॉन्ग पुलिस के मुताबिक अभी तक हत्या के असली मास्टरमाइंड नहीं पता चला है। ऐसा माना जा रहा था कि राजा की पत्नी ही हत्याकांड की मास्टरमाइंड है, लेकिन पुलिस की पूछताछ में राज कुशवाह और सोनम ने अलग-अलग बयान दिए हैं। सोनम राज कुशवाह को तो राज सोनम को मास्टरमाइंड बता रहा है। अब सभी आरोपियों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की जाएगी, इसके बाद ही मास्टराइंड का पता चलेगा।
राज कुशवाह को भी धोखा देने वाली थी सोनम
सम्बंधित ख़बरें
उमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
महाकाल मंदिर का ‘त्रिनेत्र’ बना देश का गौरव: डिजिटल गवर्नेंस में मिला प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार
अल्प वर्षा से घबराएं नहीं, वैज्ञानिक खेती और बेहतर प्रबंधन से करें मुकाबला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों से बातचीत के आधार पर बताया गया कि सोनम ही इस हत्याकांड की असली मास्टरमाइंड है और संभव है कि राज का इस्तेमाल एक मोहरे के रूप में ही किया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ की निगरानी कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सोनम ने सभी को झांसे में लेकर इस्तेमाल किया। राज को प्यार का वादा दिया तो अन्य को पैसों का लालच। ऐसा लगता है कि सोनम राज को भी धोखा देने वाली थी।
राजा और राज को सोनम ने बनाया मोहरा
अभी तक माना जा रहा था कि राज कुशवाह और सोनम एक दूसरे से प्यार करते थे। राज पूरे मामले का साजिशकर्ता है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अभी और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। ऐसा लगता है कि राजा रघुवंशी और राज कुशवाह दोनों को सोनम ने मोहरा बनाया है। वह किसी तीसरे व्यक्ति के साथ फरार होने की फिराक में थी। राज सोनम के इस गहरे राज से अनभिज्ञ था, इसीलिए तो उसकी हर बात आंख बंद करके मान लेता था।
भाई, प्रेमी या सोनम का मोहरा था राज
सूत्रों के मुताबिक अभी तक पूछताछ के दौरान किसी भी तीसरे व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है। अभी उसका खुलासा होना बाकी है। खास बात यह है कि यदि ऐसा कुछ होता तो परिवार के लोगों को जरूर कुछ पता होता। राज कुशवाह का परिवार सोनम से अफेयर होने की बात नाकार रहा है, बल्कि राज के परिजनों का कहना है कि वह सोनम को दीदी कहता था। इतना ही नहीं सोनम राखी भी राज को बांध चुकी है। अब बड़ा सवाल यह कि यदि राज और सोनम के बीच कुछ नहीं चल रहा था तो राज ने राजा की हत्या क्यों की?
Sonam raghuvanshi was not in love with raj but with someone else
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग
Jul 03, 2026 | 03:11 PMHappy Birthday Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट से लेकर T20 के पिच तक, हरभजन ने कैसे किया फैंस के दिलों पर राज
Jul 03, 2026 | 03:07 PMनागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 03:06 PMगोंदिया में लगातार 3 दिन बारिश: सूखे के संकट के बीच कृषि कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
Jul 03, 2026 | 03:05 PMकानपुर जू का हिप्पो ‘सतीश’ जाएगा इंदौर, 20 हजार लीटर पानी के साथ तय करेगा 700 किमी का सफर
Jul 03, 2026 | 03:00 PMगुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
Jul 03, 2026 | 02:59 PMअमरावती में सफाई कर्मी पर हमला, विरोध में शहरभर की कचरा संकलन सेवा ठप
Jul 03, 2026 | 02:57 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














