

When Smriti Irani Ask For Work: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता स्मृति ईरानी ने हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी हार के बाद के समय के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने उनके करियर और जिंदगी दोनों को देखने का उनका नजरिया बदल दिया। गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में वह अमेठी सीट से कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा से हार गईं थी।
हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने चुनावी हार को एक 'आजादी देने वाला' अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने पहली बार राजनीति में कदम रखा है, तब से उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं, उन्होंने कहा कि हार ने उन्हें इस बात पर ज्यादा ध्यान देने का मौका दिया कि वह क्या योगदान दे सकती हैं, न कि वह क्या साबित करना चाहती हैं।
स्मृति ईरानी ने कहा कि यह अनुभव कई तरह से आजादी देने वाला रहा है। सबसे पहले, यह आजादी देने वाला है क्योंकि स्मृति ईरानी जो पॉलिटिक्स में आईं, उन्हें कुछ साबित करना था। और 2024 की स्मृति ईरानी, जिन्हें हार मिली, उनके पास भी कुछ योगदान देने के लिए था। मुद्दा यह था कि आपका योगदान कौन लेना चाहता है और आप क्या योगदान दे सकते हैं?
स्मृति ने अपनी राजनीतिक हार के बाद प्रोफेशनल दुनिया में लौटने के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने याद किया कि वह अपना उठाकर सीधे मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों से पूछती थीं कि क्या उनके पास उनके लिए काम है।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि जिओ-हॉटस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर कभी मेरी नौकरी जाने का कारण बने थे, जब टीवी का दौर बदला था, लेकिन आज वही मेरी दोबारा नौकरी की वजह बने। जब उन्होंने उदय शंकर को फोन किया, तो वे भी हैरान रह गए और पूछा कि क्या वे वाकई टीवी पर वापस एक्टिंग करने को तैयार हैं? इस पर स्मृति ने कहा कि उन्हें काम की जरूरत है और अपनी पुरानी दुनिया में लौटने में कोई बुराई नहीं है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब वह सेट पर वापस गईं, तो वहां मौजूद लोग सोचने लगे कि वह उनके साथ काम करेंगे, वो दिहाड़ी पर काम करते हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि वे लोग ऐसा इसलिए सोच रहे थे, क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह मैं वापस जाकर फिर से अपने पेशे में काम करेंगी।
स्मृति ने आखिरकार जुलाई 2025 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन के साथ टेलीविजन पर वापसी की। उन्होंने तुलसी विरानी के रूप में अपनी बहुत पसंद की जाने वाली भूमिका को दोहराया, जिसमें अमर उपाध्याय मिहिर विरानी के रूप में लौटे।
नए सीजन का प्रीमियर स्टार प्लस पर हुआ और इसे JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध कराया गया। शो के मेकर्स ने बाद में कहा कि रीबूट ने अपने प्रीमियर के बाद टेलीविजन और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 1.6 बिलियन मिनट से ज्याद का वॉच टाइम रहा था।
शो के बंद होने की समय-समय पर आने वाली रिपोर्टों और अफवाहों के बावजूद, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का एयर होना जारी है। स्मृति ने एंटरटेनमेंट में वापसी के साथ-साथ अपना पॉलिटिकल काम भी जारी रखा है।
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें नेशनल जनरल सेक्रेटरी बनाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पार्टी की संगठनात्म गतिविधियों और रणनीति में भी शामिल हैं।