इंस्पेक्टर एसके सिंह का हत्यारा निकला साला, इसलिए किया था जीजा का मर्डर

Murder
Murder
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के मानसनगर इलाके में दिवाली की देर रात घर के बाहर हुई एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और साले को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिवाली की रात हुई थी जानलेवा हत्या

पुलिस उपायुक्त विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि 12 नवंबर को दिवाली की रात करीब सवा दो बजे कृष्णानगर थाने को सूचना मिली कि मानसनगर के रहने वाले और प्रयागराज में पीएसी की चौथी बटालियन में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात सतीश कुमार को गोली मार दी गई है। उन्हें घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

साला और पत्नी गिरफ्तार

जायसवाल ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था और साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जायसवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी देवेन्द्र वर्मा  जो कि मृतक का साला और मृतक की पत्नी भावना सिंह हैं। अपराध में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल, पहने हुए कपड़े, घटना की रात आरोपी व्यक्ति द्वारा अपराध में इस्तेमाल की गई साइकिल भी बरामद कर ली गई है ।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि देवेंद्र वर्मा और भावना सिंह के खिलाफ कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 34 और 302 तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी में तैनात 42 वर्षीय सतीश कुमार को दिवाली की देर रात लखनऊ में उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। परिजन कुमार को लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रयागराज में थी तैनाती

सतीश कुमार इंस्पेक्टर रैंक के समकक्ष पद पर थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि ने बताया था कि मृतक प्रयागराज में पीएसी की चौथी बटालियन में तैनात थे। कुलहरि ने बताया था कि सतीश को तीन गोलियां लगीं। एक गोली उनकी बांह में लगी, जबकि दो गोलियां उनकी गर्दन पर लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल्हारी ने कहा था कि शुरुआती जांच में परिवार में विवाद की बात सामने आई है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com