- Hindi News »
- India »
- Sidhu Moose Wala Murder Accused Deepak Aka Tinu Escapes From Police Custody
लॉरेंस का करीबी दीपक चौथी बार हुआ पुलिस कस्टडी से फरार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्या (Sidhu Moose Wala Murder Case) का आरोपी दीपक उर्फ टीनू (Deepak aka Tinu) चौथी बार पुलिस के हिरासत से फरार हो गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) का एक कर्मचारी रात करीब 11 बजे उसे अपने निजी वाहन से कपूरथला जेल से मनसा ले जा रहा था, तभी गैंगस्टर भागने में कामयाब हो गया। फ़िलहाल पुलिस उसकी तलाश में एक बार फिर जुट गई है।
पंजाब पुलिस के अनुसार, मानसा के सीआईए इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी में दीपक उर्फ़ टीनू को लेकर मानसा जा रहे थे। उसी समय उसे मौका मिला और वह फरार हो गया। यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। बता दें कि, टीनू साल 2017 से जेल में बंद था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हिस्सा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मराठी अनिवार्यता विवाद में Lawrence Bishnoi Gang की एंट्री, RTO अधिकारी को मिली धमकी
कनाडा शोरूम गोलीकांड: ‘अगली बार घर में घुसकर…’, Manna Brampton ने ली जिम्मेदारी; Lawrence कनेक्शन आया सामने
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
कॉल काटने पर बढ़ा दी रकम, इंदौर के व्यापारी को लॉरेंस गैंग के नाम से मिली धमकी; मांगे 15 करोड़
पुलिस के मुताबिक, दीपक उर्फ टीनू से सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में अहम पूछताछ की जानी थी। उससे हत्या से जुड़ी अहम जानकारियां ली जानी थीं। क्योंकि, मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आखिरी कॉन्फ्रेंस कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी और 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था। लेकिन, उससे पहले वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि, इस समय आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर था।
बता दें कि, दीपक उर्फ़ टीनू के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में लगभग 34 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं। सबसे ज़्यादा हैरान करने वाली बात तो ये है कि, यह चौथी बार है जब दीपक पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है।
गौरतलब है कि, सिंगर और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा उनके सुरक्षा कवर में कटौती के एक दिन बाद ही उनकी हत्या हुई थी। उस समय वह अपने जीप से कहीं जा रहे थे। उस दौरान उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे।
Sidhu moose wala murder accused deepak aka tinu escapes from police custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परिसीमन के बाद दक्षिण भारत की सीटें घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी…लोकसभा में अमित शाह ने समझाया पूरा गणित
Apr 16, 2026 | 10:05 PMहिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM15 साल की छात्रा ने किया कमाल: 10वीं में 91.6% लाकर बनी प्रेरणा
Apr 16, 2026 | 09:58 PMगौतम अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के हाथ से फिसल सकता है एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज; देखें ताजा आंकड़े
Apr 16, 2026 | 09:43 PMMI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डिकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
Apr 16, 2026 | 09:36 PMहोम लोन जल्दी खत्म करना है? अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, लाखों का ब्याज बचाएं
Apr 16, 2026 | 09:35 PMअरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ हलफनामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, जानें क्या कहा
Apr 16, 2026 | 09:31 PMवीडियो गैलरी

जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














