-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Siddaramaiah On Leadership Change Will Remain Cm For 5 Years
कर्नाटक में CM की कुर्सी खाली नहीं, सिद्धारमैया ने अटकलों पर लगाया विराम
- Written By: अर्पित शुक्ला
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरे 5 साल पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस आलाकमान ने कोई निर्देश नहीं दिया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (File Photo)
नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह पूरे पाँच साल के कार्यकाल तक पद पर बने रहेंगे। एक न्यूज चैनल से बातचीत में सिद्धारमैया ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है कि कांग्रेस आलाकमान ने उनको पद छोड़ने या उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के लिए रास्ता बनाने को कहा है।
पांच साल तक मुख्यमंत्री रहूंगा
उन्होंने कहा कि “मैं पाँच साल तक मुख्यमंत्री रहूंगा। मैंने ये पहले ही स्पष्ट कर दिया है। मैंने 2 जुलाई को भी यह बयान दिया था। उस दिन डीके शिवकुमार भी साथ थे।” अपने डिप्टी डीके शिवकुमार की राजनीतिक आकांक्षाओं पर सिद्धारमैया ने कहा कि “डीके शिवकुमार भी एक आकांक्षी हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। डीके शिवकुमार ने खुद ये कहा है कि ‘कुर्सी अभी खाली नहीं है’।”
ढाई साल का समय कभी तय नहीं किया गया
नेतृत्व परिवर्तन के लिए आलाकमान द्वारा तय किए गए समयसीमा के दावों को खारिज करते हुए, सीएम ने कहा कि “ढाई साल का समय कभी तय नहीं किया गया था। ये सही नहीं है। आलाकमान ने हमें यही बताया है कि वे जो भी फैसला लेंगे, हमें उसका पालन करना होगा। मल्लिकार्जुन खरगे पहले ही कह चुके हैं कि हमारी पार्टी आलाकमान वाली पार्टी है। वो जो भी कहेंगे, हमें उसका पालन करना होगा।”
सिद्धारमैया ने कहा कि, “जहां तक नेतृत्व का सवाल है, सुरजेवाला ने कोई सवाल नहीं उठाया है। डीके शिवकुमार का समर्थन करने वाले कुछ विधायक हमेशा मौजूद रहते हैं, लेकिन ज़्यादा नहीं।”
सम्बंधित ख़बरें
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
CM DK शिवकुमार पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पुलिस सख्त, JDS से जुड़े फेसबुक पेज एडमिन्स पर FIR दर्ज
राज्य की वित्तीय स्थिति का जिक्र
मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पैसे की कोई कमी नहीं है। मैं यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर रहा हूँ। हमारे पास पर्याप्त पैसा है।” सीएम ने कहा कि “एक-दो मामले हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सरकार दिवालिया हो गई है।”
यह भी पढ़ें- शशि थरूर हुए बागी? इमरजेंसी को बताया काला अध्याय, गांधी परिवार को खूब सुनाया
डीके शिवकुमार ने क्या कहा?
- शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद के ‘2.5 साल के समझौते’ की अटकलों को खारिज किया।
- उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा फैलाए जा रहे कयासों में कोई सच्चाई नहीं है।
- कैबिनेट फेरबदल की कोई योजना नहीं है, ऐसा स्पष्ट किया।
- उनका दिल्ली दौरा कर्नाटक की सिंचाई परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए है।
- कावेरी जल परियोजना पर सकारात्मक आश्वासन मिलने की जानकारी दी।
Siddaramaiah on leadership change will remain cm for 5 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














