-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Shibu Soren Funeral Dishom Guru Cremation Jharkhand Nemra Village Ramgarh
पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु: नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे हेमंत ने दी मुखाग्नि
- Written By: सौरभ शर्मा
Shibu Soren: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बडे बेटे बसंत सोरेन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जनसैलाब ने शिबू सोरेन अमर रहे के नारे लगाए।

पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु राजकीय सम्मान के साथ नेमरा में हुआ अंतिम संस्कार
Dishom Guru Shibu Soren Last Rites: झारखंड के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बडे बेटे बसंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी। दिशोम गुरु को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, लोगों ने नम आंखों से “शिबू सोरेन अमर रहें” के नारे लगाए। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
सोमवार शाम उनका पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, जहां हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए जुटे। मंगलवार सुबह उनके शव को झारखंड विधानसभा ले जाया गया, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो और कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा नेमरा के लिए रवाना हुई। अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व सीएम चंपई सोरेन, सांसद पप्पू यादव और संजय सिंह सहित कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। झारखंड की सियासत और समाज में उनके योगदान को लोग याद कर रहे हैं। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के सुप्रीम लीडर व अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
VIDEO | A large number of people gathered to attend the last rites of former Chief Minister Shibu Soren at his native place in Jharkhand’s Ramgarh district. Jharkhand Mukti Morcha (JMM) co-founder Soren, who had been undergoing treatment for kidney-related problems at Sir Ganga… pic.twitter.com/XSLfwHxA8E — Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2025
जननायक की विदाई में उमड़ा जनसैलाब
शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि राजनीति, समाज और आदिवासी संगठनों से जुड़े हजारों लोग पहुंचे। मोरहाबादी स्थित आवास से लेकर विधानसभा और फिर नेमरा तक, हर जगह लोगों ने दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई और “शिबू सोरेन अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, आज मैं शून्य हो गया हूं। वहीं सांसद पप्पू यादव और मंत्री इरफान अंसारी ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की।
पिता की हत्या के बाद लड़े लड़ाई, बने आदिवासी अस्मिता की पहचान
शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ के नेमरा गांव में हुआ था। बचपन में उनका नाम शिवलाल था। 1957 में महाजनों ने उनके पिता सोबरन सोरेन की हत्या कर दी, जो एक गांधीवादी शिक्षक थे। तभी से शिबू ने अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष शुरू किया। वे झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े चेहरों में रहे और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। उन्हें ‘दिशोम गुरु’ यानी आदिवासियों के मार्गदर्शक के रूप में सम्मान मिला। उनकी जीवन यात्रा प्रेरणा बन चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
48 घंटे में 3 बच्चों की मौत! झारखंड में ब्रेन मलेरिया ने मचाया हड़कंप
रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक और पैसेंजर गाड़ी की भीषण टक्कर में ‘ताशा पार्टी’ के 7 लोगों की मौके पर मौत
JPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ दिखावे के लिए जेल भेजते…’, SC की सख्त टिप्पणी ने खोली जांच एजेंसियों की पोल
शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक आंदोलन का नाम थे। उनका जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता की कहानी है। उनके निधन से झारखंड की राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम विदाई के दौरान उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि दिशोम गुरु लोगों के दिलों में सदा अमर रहेंगे।
Shibu soren funeral dishom guru cremation jharkhand nemra village ramgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














