जरा भी शर्म है... तो शाह का इस्तीफा लें, PM मोदी पर गरजे मल्लिकार्जुन खरगे; बोले- छात्रों से बदला ले रही सरकार

Congress Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
mallikarjun kharge demands amit shah resignation
मल्लिकार्जुन खरगे (सौजन्य-IANS)
Updated on

Mallikarjun Kharge Demands Amit Shah Resignation: मानसून सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष में सीजेपी के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर बहस रोजाना जारी है। विपक्ष लगातार जंतर-मंतर पर सीजेपी के समर्थन में उतरे युवाओं पर हुए हमले और पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर घेरने की कोशिश की है।

मानसून सत्र के दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गैरमौजूदगी पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया है। इस बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पोस्ट कर अब पीएम मोदी से अमित शाह का इस्तीफा लेने की बात कही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "अगर जरा भी शर्म बची है, तो अमित शाह से इस्तीफा दिलवाइए PM मोदी।

मल्लिकार्जुन खरगे का पोस्ट

मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यानी शुक्रवार 31 जुलाई को अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर एक संदेश दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा, दस दिन पहले, आपकी सरकार ने युवाओं को लाठियों और पैलेट गन से दबाया था। जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया, तो अब आप बदले की भावना से उनके खिलाफ FIR दर्ज कर रहे हैं और उन्हें जबरदस्ती हिरासत में ले रहे हैं।"

https://twitter.com/kharge/status/2083047297009746197

अपनी बात से मुकर गई सरकार - खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा, "युवाओं ने इस शर्त पर आंदोलन वापस लिया था कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, और अब आपकी सरकारें अपनी ही बात से मुकर गई हैं। आप युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करवा रहे हैं और लड़कियों को 'डॉक्स' (उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक) किया जा रहा है।"

अमित शाह के अहंकार पर की बात

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा, "अहंकार इतना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में कदम तक नहीं रखा। वे जवाबदेही पर बयान देने से डरते रहे। अब ये सब चेहरा बचाने या छवि बचाने के हथकंडे काम नहीं आएंगे। युवा पहले से ही आपकी सच्चाई जानते हैं। अगर जरा भी शर्म बची है, तो अमित शाह से इस्तीफे की मांग कीजिए।

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

संसद में आज एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भेष बदलकर आते है और कार्यवाही को भंग करने की कोशिश करते है। इस दौरान राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com