- Hindi News »
- India »
- Sharad Pawars Second List Released Bajrang Sonawane In Beed And Balyamama Mhatre In Bhiwandi
शरद पवार की दूसरी लिस्ट जारी, बीड से बजरंग सोनवणे और भिवंडी से बाल्यामामा म्हात्रे लड़ेंगे चुनाव
- Written By: शुभम सोनडवले

शरद पवार (फाइल फोटो)
मुंबई. शरद पवार (Sharad Pawar) की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने बीड लोकसभा क्षेत्र से बजरंग सोनवणे (Bajrang Sonawane) और भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से सुरेश उर्फ़ बाल्यामामा म्हात्रे (Suresh alia Balyamama Mhatre) को उम्मीदवार घोषित किया है।
माना जा रहा था कि बीड लोकसभा क्षेत्र से दिवंगत विनायक मेटे (Vinayak Mete) की पत्नी ज्योति मेटे (Jyoti Mete) को मिलेगी लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। पार्टी ने विनायक सोनवणे पर भरोसा जताया है, जिन्होंने पिछले चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार पंकजा मुंडे को कड़ी टक्कर दी थी। अब बीड में पंकजा मुंडे बनाम बजरंग सोनवणे में मुकाबला होगा।
NCP (Sharad Pawar) announced the name of its candidate from Bhiwandi seat; Suresh Mhatre will be the candidate from Bhiwandi. Bajrang Sonawane will be the candidate from the Beed seat. pic.twitter.com/vH5ALrVH1m — ANI (@ANI) April 4, 2024
वहीं, शरद पवार की पार्टी ने भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्यामामा को उम्मीदवार घोषित किया है, जो मौजूदा भाजपा सांसद कपिल पाटिल को कड़ी टक्कर देंगे। इस सीट पर कांग्रेस और शरद पवार गुट के बीच तनातनी थी। दोनों पार्टियां इस सीट पवार दावा कर रही थी। अंततः अब यह सीट शरद पवार गुट के खाते में गई है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की सोना और तेल बचाने की अपील पर शरद पवार का बड़ा बयान, प्रधानमंत्री से कर दी ये बड़ी मांग
पुणे में विकास लवांडे पर स्याही फेंकने का मामला, कीर्तनकार संग्राम भंडारे समेत 10 पर FIR
शरद पवार डिनर डिप्लोमेसी; सियासी कड़वाहट के बीच मोदी बाग में इकट्ठा होगा पूरा परिवार, सुनेत्रा भी होंगी शामिल!
शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बारामती उपचुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट, जानें क्या बोले डॉक्टर
इससे पहले शरद पवार की पार्टी ने पहली उम्मीदवार सूची में 5 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी ने शरद पवार की बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले को बारामती लोकसभा क्षेत्र से चौथी बार उम्मीदवार घोषित किया है। सुले का मुकाबला उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से होग। वहीं, पार्टी ने शिरूर से अमोल कोल्हे, वर्धा से अमर काले, दिंडोरी से भास्करराव भगरे और हाल ही में अजित पवार गुट से शरद पवार गुट में शामिल हुए निलेश लंके को अहमदनगर से उम्मीदवार घोषित किया है।
उम्मीदवारों की लिस्ट
बीड- बजरंग सोनवणे
भिवंडी- सुरेश उर्फ़ बाल्यामामा म्हात्रे
वर्धा- अमर काले
दिंडोरी- भास्करराव भगरे
बारामती- सुप्रिया सुले
शिरूर- डॉ. अमोल कोल्हे
अहमदनगर- निलेश लंके
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
महाराष्ट्र में कब और कहां मतदान?
पहला चरण (19 अप्रैल)- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरोली-चिमूर, चंद्रपुर
दूसरा चरण (26 अप्रैल)- बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी
तीसरा चरण (7 मई)- रायगड़, बारामती, धाराशिव, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हतकनंगले
चौथा चरण (13 मई)- नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, छत्रपति संभाजीनगर, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिर्डी, बीड
पांचवां चरण (20 मई)- धुले, दिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई के सभी छह लोकसभा क्षेत्र
Sharad pawars second list released bajrang sonawane in beed and balyamama mhatre in bhiwandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMगोवंडी में 72 घंटे की तोड़फोड़ नोटिस से तनाव, पुनर्वसन की मांग तेज; बीएमसी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप
May 12, 2026 | 03:36 PMअब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
May 12, 2026 | 03:36 PMBhopal Police: चाकूबाजी और रंगदारी के खिलाफ पुलिस का ‘एक्शन प्लान’! सघन चेकिंग से अपराधियों में खौफ
May 12, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














