-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sharad Pawar Ajit Pawar Seen Together On The Stage Of Namo Rojgar Mela In Baramati
बारामती में ‘नमो रोजगार मेला’ के मंच पर एक साथ दिखे चाचा-भतीजा
- Written By: शुभम सोनडवले

बारामती. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) शनिवार को बारामती (Baramati) में ‘नमो रोजगार मेला 2024’ के उद्घाटन के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ मौजूद थे। बारामती पवार का गढ़ माना जाता है। शरद पवार का नाम इस रोजगार मेले के लिए आमंत्रित व्यक्तियों की सूची में शुरू में शामिल नहीं था लेकिन इसमें राकांपा संस्थापक की मौजूदगी ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
शरद पवार ने इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस तथा अजित पवार को अपने आवास पर भोजन के लिए बुलाया। शिंदे और फडणवीस ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर भोजन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया, जबकि अजित पवार जाएंगे या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।
आज बारामतीत मुख्यमंत्री मा.श्री. @mieknathshinde जी यांच्या हस्ते आणि उपमुख्यमंत्री मा.श्री. @Dev_Fadnavis जी यांच्यासमवेत अन्य मान्यवरांच्या उपस्थितीत विविध शासकीय कार्यालयांचा आणि नमो महारोजगार मेळाव्याच्या उद्घाटनाचा कार्यक्रम उत्साहात आणि दिमाखात पार पडला. pic.twitter.com/tF5zEZlP0S — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) March 2, 2024
मुख्यमंत्री शिंदे ने शुक्रवार को विधानमंडल सत्र की समाप्ति के बाद संवाददाताओं से कहा था, “हमारा (शनिवार को) व्यस्त कार्यक्रम है क्योंकि बारामती कार्यक्रम के बाद हमें अहमदाबाद जाना है। मैंने उनसे (शरद पवार) कहा कि अगली बार बारामती दौरे पर मैं उनसे मिलने आऊंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
निमंत्रण मिलने और उसे अस्वीकार किए जाने को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए शिंदे ने कहा, “यदि कोई आपके घर के करीब आता है, तो आप उसे आमंत्रित करने के लिए बाध्य हैं।” शरद पवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बाद रोजगार मेले के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया था क्योंकि उन्होंने 1960 के दशक से सांसद या विधायक के रूप में बारामती का प्रतिनिधित्व किया है। वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं।
नमो रोजगार मेला 2024 में भाग लेने वाले अन्य लोगों में राज्य के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, उदय सामंत के अलावा बारामती से लोकसभा सदस्य और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले शामिल थीं। (एजेंसी)
Sharad pawar ajit pawar seen together on the stage of namo rojgar mela in baramati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












