हरियाणा के गुरुग्राम में स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार
- Written By: आसिफ सईद
Updated On:
Feb 24, 2022 | 05:26 PM
पुणे में सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुरुग्राम: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में पुलिस (Police) ने एक स्पा (Spa) से संचालित सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ करते तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर 31 में स्पा के प्रबंधक अभिनय और दो ग्राहकों – दिनेश कुमार और हरप्रीत- को गिरफ्तार किया गया और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि स्पा में काम करने वाली पांच महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद बुधवार शाम को छापेमारी की गयी। पुलिस के अनुसार इस रैकेट का सरगना तथा स्पा का मालिक दीपक अब भी फरार है।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
Haryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
हरियाणा में रेवाड़ी की झुग्गियों में लगी भयानक आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर, धमाकों की आवाज से दहला इलाका
Sex racket was running under the guise of spa in gurugram haryana police arrested three people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 24, 2022 | 05:26 PM
