हरियाणा के गुरुग्राम में स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

Sex racket
पुणे में सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

गुरुग्राम: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में पुलिस (Police) ने एक स्पा (Spa) से संचालित सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ करते तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 31 में स्पा के प्रबंधक अभिनय और दो ग्राहकों - दिनेश कुमार और हरप्रीत- को गिरफ्तार किया गया और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि स्पा में काम करने वाली पांच महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद बुधवार शाम को छापेमारी की गयी। पुलिस के अनुसार इस रैकेट का सरगना तथा स्पा का मालिक दीपक अब भी फरार है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com