बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

बिहार के दरभंगा जिला के हरिहरपुर गांव में 4 जून 1957 में जन्में प्रभात झा के निधन के बाद सियासी गलियारों में शोक का महौल है। आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव किया जाएगा।
leader Prabhat Jha passes away
बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन (सोर्स:- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: बीजेपी के  पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया। प्रभात झा ने 67 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज यानी शुक्रवार 26 जुलाई को अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी के बाद प्रभात झा ने अंतिम सांस ली। प्रभात झा का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां कई महीने से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

बिहार के दरभंगा के रहने वाले प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। लेकिन वे लगातार मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय थे। वे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। प्रभात झा की संगठन में अच्छी पकड़ थी। हालांकि पिछले कुछ समय से वे सक्रिय राजनीति से दूर थे।

बिहार के धरती पर जन्में प्रभात झा

बिहार के दरभंगा जिला के हरिहरपुर गांव में 4 जून 1957 में जन्में प्रभात झा के निधन के बाद सियासी गलियारों में शोक का महौल है।  दरभंगा में जन्म लेने के बाद प्रभात झा अपने पूरे परिवार के साथ मध्य प्रदेश में आ गए। जहां उन्होने जनता के दिल में एक नई जगह बनाई। मिली जानकारी के अनुसार प्रभात झा के निधन के बाद आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के सीएम ने जताया दुख

प्रभात के निधन की खबर फैलते ही सियासी गलियारा में शोक महौल बन गया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रभात झा के मौत पर दुख व्यक्त किया। मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्ची मध्यप्रदेश के पूर्व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति!

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया दुख

मोहन यादव के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रभात झा के मौत पर दुख जताया हैं, जहां उन्होने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

शिपराज सिंह चौहान ने बताया व्यक्तिगत क्षति

इसके साथ ही प्रभात झा के मृत्यू पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्तिगत क्षति बताया है। उन्होने लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साथी प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। लोक कल्याण और जनता के हित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

Navbharat Live
navbharatlive.com