-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Savji Dholakia Again In The Headlines This Time Donated 50 Crore Helicopter As A Gift From The Family
डायमंड किंग सावजी धोलकिया एक बार फिर से सुर्खियों में, इस बार दान किया 50 करोड़ का हेलीकॉप्टर
- Written By: काजल चोपड़े
ढोलकिया (Savji Dholakia) काफी समय से सूरत के लोगों को हेलीकॉप्टर गिफ्ट करना चाहते थे।

अहमदाबाद, देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Padma Shri) मिलने के बाद हरि कृष्ण हीरा कंपनी के मालिक सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए है। सूरत में रहने वाले 59 वर्षीय सावजी ढोलकिया की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) को उनके परिवार ने 50 करोड़ रुपये का एक हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया था। वहीं, ढोलकिया ने सामाजिक कामों के लिए इसे दान करने का फैसला लिया। उन्होंने सूरत में चिकित्सा और अन्य इमरजेंसी के हालात में उपयोग करने के लिए हेलिकॉप्टर दान किया।
ख़बरों के मुताबिक, ढोलकिया (Savji Dholakia) काफी समय से सूरत के लोगों को हेलीकॉप्टर गिफ्ट करना चाहते थे। जब उनके परिवार वालों ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट में हेलीकॉप्टर दिया। तो उन्होंने तुरंत उसे दान करने का फैसला ले लिया। पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार से सम्मानित सावजी ढोलकिया ने कहा कि, मुझे नहीं पता था कि मेरा परिवार मुझे इतना बड़ा सरप्राइज गिफ्ट देने जा रहा है। मैं अपने परिवार से गिफ्ट को ठुकरा नहीं सकता था, इसलिए मैंने दिल से इसे सामाजिक कामों के लिए देने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
ढोलकिया (Savji Dholakia) ने आगे कहा कि, सूरत गुजरात की आर्थिक राजधानी है। लेकिन, सूरत के पास कोई हेलीकॉप्टर नहीं है। इसलिए मैंने यह फैसला लिया है। इस तरह मैं यह गिफ्ट सूरत के लोगों और सामाजिक कामों के लिए समर्पित कर रहा हूं।
बता दें कि सावजी ढोलकिया पानी की कमी वाले सौराष्ट्र क्षेत्र में जल संरक्षण और तालाब खोदने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सौराष्ट्र में अमरेली जिले के लाठी तालुका में अपने पैतृक गांव के आसपास 75 से अधिक तालाबों का निर्माण किया है। ये सभी तालाब अकाला, दुधला, लाठी गांव आदि विभिन्न गांवों में बंजर पड़ी सरकारी जमीन पर बनाए गए हैं।
ढोलकिया (Savji Dholakia) नेक कामों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने इससे पहले लॉयल्टी प्रोग्राम के तौर पर अपने कर्मचारियों को 500 कारों, 471 ज्वेलरी सेट और दो बेडरूम वाले 280 फ्लैटों को दिए थे। ढोलकिया की कंपनी में कुल मिलाकर 5,500 कर्मचारी हैं और कंपनी का सालाना टर्नओवर 6000 करोड़ रुपये से अधिक है।
सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) ने महज 13 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद वह साल 1977 में राज्य की एक सरकारी बस से सूरत आए। तब उनके पास सिर्फ 12.50 रुपये थे। लेकिन, आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। उन्होंने अपनी मेहनत की वजह से आज यह मुकाम हासिल किया है। अब वह हीरा उद्योग और सूरत शहर के भी सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बन गए हैं।
Savji dholakia again in the headlines this time donated 50 crore helicopter as a gift from the family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
Jul 12, 2026 | 11:18 AMWimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Jul 12, 2026 | 11:12 AMअकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Jul 12, 2026 | 11:10 AMBengal Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके
Jul 12, 2026 | 11:10 AMबीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
Jul 12, 2026 | 11:07 AMनासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 11:04 AMदतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














