Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैंने खुद पीएम को बताया था’, तबीयत बिगड़ी तो CBI की चार्जशीट पर बोल पड़े सत्यपाल, कहा- 150 करोड़ की रिश्वत ऑफर हुई थी

जम्मू-कश्मीर के करू स्थित हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार केस में सीबीआई की चार्जशीट दाखिल होने के 15 दिन बाद राज्य के पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान सामने आया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 07, 2025 | 07:48 PM

सत्यपाल मलिक व पीएम मोदी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के करू स्थिति हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सीबीआई की चार्जशीट दाखिल होने के 15 दिन बाद राज्य के पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान सामने आया है। उन्हों एक्स पोस्ट के जरिए खुद पर लगे सभी आरोपों का न केवल खंडन किया है बल्कि उल्टा केन्द्र सरकार पर आरोप भी लगाए हैं।

मलिक ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं पिछले लगभग एक महीने के करीब से अस्पताल में भर्ती हूं, और किड़नी की समस्या से जूझ रहा हूं। परसों सुबह से मेरी तबीयत ठीक थी, लेकिन आज फिर से मुझे ICU में शिफ्ट करना पड़ा। मेरी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। होती जा रही है। उन्होंने लिखा कि मैं रहूं, या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं…

‘एक्स’ पर लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

सत्यपाल मलिक ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा कि मैं जब लेफ्टिनेंट गवर्नर के पद पर था तो उस समय मुझे 150-150 करोड़ रूपए की रिश्वत की ऑफर हुई थी। परंतु मैं मेरे राजनीतिक गुरु किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की तरह ईमानदारी से काम करता रहा ओर मेरा ईमान वे कभी डिगा नहीं सके।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

मरीन ड्राइव पर लगे मोदी-मैक्रों के विशाल कट-आउट्स, रणनीतिक समझौतों पर टिकी दुनिया की नजर

AI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज

और क्या कुछ बोलो सत्यपाल मलिक

जब मैं राज्यपाल था, तब किसानों का आंदोलन भी चल रहा था। मैंने बिना किसी राजनीतिक लालच के पद पर रहते हुए किसानों की मांगों को उठाया। फिर महिला पहलवानों के आंदोलन में जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट तक हर लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहा। मैंने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों का मामला उठाया, जिसकी जांच आज तक इस सरकार ने नहीं की।

नमस्कार साथियों।
मैं पिछले लगभग एक महीने के करीब से हस्पताल में भर्ती हूं और किड़नी की समस्या से जूझ रहा हूं।
परसों सुबह से मैं ठीक था लेकिन आज फिर से मुझे ICU में शिफ्ट करना पड़ा। मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है।
मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना…
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) June 7, 2025

सरकार मुझे सीबीआई का डर दिखाकर झूठे आरोपपत्र में फंसाने के बहाने ढूंढ रही है। जिस टेंडर में मुझे फंसाना चाहते हैं, उसे मैंने खुद रद्द किया था। मैंने खुद प्रधानमंत्री को बताया था कि इस मामले में भ्रष्टाचार है और उन्हें बताने के बाद मैंने खुद उस टेंडर को रद्द किया। मेरे तबादले के बाद यह टेंडर किसी और के हस्ताक्षर से किया गया।

उन्होंने कहा कि मैं सरकार और सरकारी एजेंसियों से कहना चाहता हूं कि मैं किसान समुदाय से हूं, मैं न डरने वाला हूं और न झुकने वाला हूं। सरकार ने मुझे बदनाम करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

अचानक बिगड़ गई सोनिया गांधी की तबीयत: IGMC शिमला में हुआ इलाज, जांच के बाद क्या बोले डॉक्टर- VIDEO

अंत में मैं सरकार और सरकारी एजेंसियों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे प्यारे देश के लोगों को सच बताएं कि उन्होंने मेरी जांच में क्या पाया। लेकिन सच्चाई यह है कि 50 साल से भी ज्यादा के राजनीतिक करियर में बहुत ऊंचे पदों पर रहकर देश की सेवा करने का मौका मिलने के बाद भी मैं एक कमरे के मकान में रह रहा हूं, और कर्ज में भी डूबा हुआ हूं। अगर आज मेरे पास पैसे होते तो मैं किसी प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज कराता।

Satyapal malik on cbi chargesheet says informed pm about 150 crore bribe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2025 | 07:48 PM

Topics:  

  • CBI
  • Narendra Modi
  • Satyapal Malik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.