Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NCP नेता शशिकांत शिंदे एक वोट से हारे तो भड़के समर्थक, पार्टी के सतारा स्थित कार्यालय पर किया पथराव

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Nov 23, 2021 | 02:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे (महाराष्ट्र): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के विधान पार्षद शशिकांत शिंदे (Shashikant Shinde) मंगलवार को सतारा (Satara) जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक का चुनाव (Election) एक वोट (Vote) से हार गए, जिसके बाद उनके समर्थकों ने पश्चिमी महाराष्ट्र (Maharashtra) के सतारा शहर में पार्टी कार्यालय पर कथित तौर पर पथराव किया।

शिंदे को उनके प्रतिद्वंद्वी ज्ञानदेव रांजणे ने चुनाव में एक वोट से मात दी। चुनाव के परिणाम की घोषणा मंगलवार को ही की गई। पथराव की घटना की पुष्टि करते हुए सतारा के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार शिंदे ने कहा कि शशिकांत शिंदे के 7-8 समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, शिंदे ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए घटना पर माफी मांगी और कहा कि वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उसके प्रमुख शरद पवार के एक वफादार कार्यकर्ता हैं।

आधी कोरेगाव विधानसभा व आता सातारा जिल्हा बॅंकेच्या निवडणुकीत शशिकांत शिंदे यांना पक्षातूनच दगाफटका झाला #Satara #ShashikantShinde
pic.twitter.com/nTjAGKHIW9
— Shrimant Mane (@ShrimantManey) November 23, 2021

शिंदे ने कहा, ‘‘ मुझे चुनाव में एक वोट से हार मिली है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए। मेरे लिए, राकांपा, शरद पवार और अजित पवार ही सबकुछ हैं। मेरी हार के पीछे साजिश थी और आने वाले दिनों में इसका पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही, चुनाव के दौरान मैंने ढिलाई बरती जो मुझे महंगी पड़ी।”

सम्बंधित ख़बरें

सीमेंट कंपनी को दी गई NOC रद्द करने की मांग, ग्रामपंचायत के खिलाफ प्रदर्शन, 22 को रास्ता रोको आंदोलन

कांग्रेस में गुटबाजी, धानोरकर और वडेट्टीवार के बीच सत्ता की लड़ाई चरम पर, पार्षद नागपुर तलब

Gondia News: निधि की कमी से पर्यटन संकुल का विकास अटका, अब तक नहीं बन पाया विकास प्लान

Yavatmal News: होमगार्डों की बस का भीषण हादसा, 50 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

उन्होंने अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील भी की। शिंदे ने कहा, ‘‘ मैं, पवार साहेब, अजित पवार, जयंत पवार और सुप्रिया सुले से अपने समर्थकों की ओर से माफी मांगता हूं। वे (समर्थक) हार की वजह से भावुक हो गए थे।” यह पूछने पर कि हार के लिए कौन जिम्मेदार है, शिंदे ने कहा कि वह इस बारे में बाद में बात करेंगे। (एजेंसी) 

Satara maharashtra ncp leader shashikant shinde lost by one vote supporters were furious threw stones at the partys office in satara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2021 | 02:49 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Party office

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.