

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। पीएम मोदी और बीजेपी सरकार (PM Modi and the BJP government) के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी हलचल तेज है। पिछले दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार मुंबई आये थे और सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut), उद्धव ठाकरे के साथ साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। अब ये नेता बिहार जाने के विचार में हैं। संजय राउत ने कहा कि हम बिहार जाने के विचार में हैं। हमे नीतीश कुमार ने न्यौता दिया है।
उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ नहीं रहने वाले सभी बड़े नेताओं और 2024 में बदलाव चाहने वाली तमाम देशभक्त पार्टियों को 12 जून को पटना आने का न्यौता दिया है। उद्धव ठाकरे और शरद पवार को भी न्योता दिया गया है। हम पटना जाने की सोच रहे हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1664136963413413888
12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि 12 जून को नीतीश कुमार ने सभी बड़े नेताओं को जो भाजपा के साथ नहीं हैं और 2024 में परिवर्तन चाहतें हैं उन सभी देशभक्त पार्टियों को निमंत्रण दिया है। उसमें उद्धव ठाकरे और पवार साहब भी हैं। मुझे लगता है हम पटना जाने के बारे में सोच रहे हैं।