Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में वाइन पॉलिसी के विरोध पर संजय राउत का बीजेपी पर तंज, कहा- भाजपा किसानों के लिए कुछ नहीं करती

  • By आसिफ सईद
Updated On: Jan 28, 2022 | 11:55 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। राज्य की कैबिनेट (Cabinet) ने महाराष्ट्र के किराना स्टोर (Grocery Stores) और सुपरमार्केट (Supermarkets) में वाइन (Wine) को बेचने की अनुमति देने का फैसला किया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में यह निर्णय लिया गया। जिसके बाद बीजेपी ने फैसले का विरोध किया है जिस पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कस्ते हुए उनके विरोध का जवाब दिया है।   

शिवसेना नेता संजय राउत ने सुपरमार्केट और वॉक-इन स्टोर में शराब की बिक्री की अनुमति देने के सरकार के फैसले पर कहा है कि, वाइन शराब नहीं है। अगर वाइन की बिक्री बढ़ती है तो किसानों को इसका लाभ मिलेगा। हमने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए ऐसा किया है। भाजपा केवल विरोध करती है लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं करती है। 

Wine is not liquor. If wine sale increases,farmers will get benefit from it.We’ve done this to double farmers’ income.BJP only opposes but does nothing for farmers: Shiv Sena leader Sanjay Raut on govt’s decision to allow sale of wine in supermarkets&walk-in stores in Maharashtra pic.twitter.com/zdCXgOStfl — ANI (@ANI) January 28, 2022

इससे पहले गुरुवार को सरकार के फैसले पर बात करते हुए कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने कहा था कि, यह प्रस्ताव पहले से विचाराधीन था। मलिक ने कहा कि, अब 1000 वर्ग फुट की छोटी दुकानों में भी वाइन बेचने की अनुमति होगी। महाराष्ट्र में काफी संख्या में किसानों की आमदनी फल उत्पादों से बने वाइन पर निर्भर करती है। ऐसे में इस फैसले से किसानों की आमदनी में इज़ाफा होगा।

इस मामले में महाराष्ट्र पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि, इस तरह के कदम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पिछले दो सालों में राज्य सरकार ने किसी भी किसान, गरीब, बेसहारा की मदद नहीं की है। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ शराब है। सरकार को कम से कम गरीबों की थोड़ी मदद करनी चाहिए। पेट्रोल-डीजल से सस्ती हुई शराब! प्रतिबंध हटने के बाद शराब बेचने की अनुमति! महाराष्ट्र में शराब के नए लाइसेंस जारी करने का फैसला! और अब सुपरमार्केट, किराना स्टोर से लाइव शराब! महाराष्ट्र यह सब बर्दाश्त नहीं करेगा।

पेट्रोल-डिझेलऐवजी दारू स्वस्त ❗️ दारूबंदी संपवून दारुविक्रीला परवानगी ‼️ महाराष्ट्रात नवीन दारूविक्री परवाने देण्याचा निर्णय ❗️ आणि आता थेट सुपर मार्केट, किराणा दुकानातून घरोघरी दारू ‼️ महाराष्ट्राला ‘मद्यराष्ट्र’ करण्याचा हा प्रकार खपवून घेतला जाणार नाही. — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 27, 2022

एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार इस फैसले के बाद राज्य में जल्द ही नई वाइन नीति लागू करने की उम्मीद है। इसके बाद अगले साल में वाइन प्रोडक्शन को 1,000 करोड़ लीटर तक बढ़ाने का लक्ष्य है। 

Sanjay raut took a jibe at bjp on the opposition to wine policy in maharashtra said bjp does nothing for the farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2022 | 11:55 AM

Topics:  

  • Grocery Stores
  • Maharashtra
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

तुअर दाल 100 रु. किलो, किराणा के दामों में विशेष तेजी नहीं, फिर भी बाजारों में भीड़ नहीं

2

मराठा आरक्षण वाले GR पर रोक लगाने की मांग, हाई कोर्ट से आया बड़ा अपडेट

3

त्यौहारों के सिजन में बाजार क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था जरूरी, लोगों को हो रही है तकलीफ

4

31,628 करोड़ का मजाक? किसानों के लिए फडणवीस सरकार के राहत पैकेज पर विपक्ष का हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.