Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नितेश राणे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 10 दिनों तक नहीं होगी गिरफ्तारी

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Jan 27, 2022 | 12:44 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे (Nitesh Rane) को कथित तौर पर हत्या के प्रयास के मामले (Attempt To Murder) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत मिली है। कोर्ट ने राणे की गिरफ्तारी पर 10 दिनों के लिए रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने नितेश राणे की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए उनसे कहा कि आत्मसमर्पण करें और फिर जमानत याचिका दायर करें। 

एएनआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने नितेश राणे को गिरफ्तारी (Arrest) से दस दिन की सुरक्षा प्रदान की और पिछले महीने सिंधुदुर्ग जिले में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में निचली अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने और नियमित जमानत लेने का निर्देश दिया है।

बता दें कि, इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) से नितेश राणे को इस मामले राहत नहीं मिली थी जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। नितेश राणे को इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने हत्या के कथित प्रयास के मामले में अग्रिम ज़मानत (Anticipatory Bail) देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने कथित तौर पर हत्या के प्रयास के मामले में महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। वहीं मामले में एक अन्य सह-आरोपी मनीष दलवी की अग्रिम जमानत को हाईकोर्ट ने अनुमति दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में 44 % कमीशनखोरी, MLA 10%, अफसर 15%, बाकी मंत्रालय, ठेकेदारों के खुलासे से हड़कंप

SC ST Creamy Layer और इनकम टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, जानें टैक्स छूट की मांग पर अदालत ने क्या कहा?

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल को मिली जान से मारने की धमकी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 24 घंटे सुरक्षा के दिए निर्देश

TMC सांसदों का NCPI में विलय या दलबदल कानून का मजाक? सुप्रीम कोर्ट के नियमों के बीच खड़ा हुआ बड़ा विवाद

Supreme Court grants 10 days protection from arrest to Maharashtra BJP MLA Nitesh Rane and directs him to surrender before the trial court and seek regular bail in connection with an attempt to murder case lodged in Sindhudurg district last month. (File pic) pic.twitter.com/i3uCUSCnAb — ANI (@ANI) January 27, 2022

दरअसल, सिंधुदुर्ग जिला सहकारी बैंक चुनाव के प्रचार के दौरान एक स्थानीय शिवसेना कार्यकर्ता पर कथित हमले हुआ था, इस हमले को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नितेश राणे को जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद सिंधुदुर्ग जिले में कंकावली पुलिस द्वारा भादंसं की धाराओं -307 (हत्या का प्रयास), 120(बी) (आपराधिक साजिश) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया था। 

Relief from supreme court to bjp leader nitesh rane will not be arrested for 10 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2022 | 12:44 PM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Maharashtra MLA
  • Narayan Rane
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.