पश्चिम बंगाल के 19 जिलों में 696 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा बल मुस्तैदी से तैनात

फर्जी मतदान के बाद फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर 25 मई को होगी रीपोलिंग
प्रतिकात्मक फोटो Pic Source: Twitter
Published on: 
Updated on: 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के लिए 19 जिलों में 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान सोमवार सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हो गया। मतदान के लिए मतदाता मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान अब तक शांतिपर्ण तरीके से हो रहा है।

पोलिंग बूथ पर राज्य पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात 
मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों और चुनाव संबंधी हिंसा में 15 लोगों की मौत के बाद इन केंद्रों पर पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शाम पांच बजे तक पुनर्मतदान होगा और प्रत्येक मतदान केंद्र पर राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय बल के चार जवान तैनात हैं।

मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 मतदान केंद्र
अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई है, उनमें मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 मतदान केंद्र हैं और उसके बाद मालदा में 109 मतदान केंद्र हैं। नदिया में 89 मतदान केंद्र पर, कूच बिहार में 53, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मेदिनीपुर में 31 और हुगली में 29 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग, झारग्राम और कलिम्पोंग जिलों में पुनर्मतदान का आदेश नहीं दिया गया। 

रविवार शाम को 696 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के फैसले की हुई थी घोषणा 
अधिकारी ने बताया कि हिंसा तथा मतपेटियों व मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की खबरों की समीक्षा करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने रविवार शाम को इन 696 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के फैसले की घोषणा की थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को 61,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। 

मतपेटियां लूट ली गईं थी
कई स्थानों पर मतपेटियां लूट ली गईं या उनमें आग लगा दी गईं और तालाबों में फेंक दी गईं, जिससे हिंसा भड़क गई थी। राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीट के लिए शनिवार को हुए मतदान में 5.67 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे।