मोदी कैबिनेट में शामिल हुए रवनीत बिट्टू, चुनाव हारने पर भी भाजपा ने बनाया ‘बड़ा आदमी’
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी सरकार में रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। बिट्टू को मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाने का भाजपा का कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी पंजाब में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
रवनीत बिट्टू (सौजन्यः फाइल फोटो)
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित शाह ने पिछले महीने एक चुनावी रैली में लुधियाना के लोगों से रवनीत सिंह बिट्टू को संसद भेजने का आग्रह किया था और वादा किया था कि वह उन्हें एक ‘बड़ा आदमी’ बनाएंगे। हालांकि वह लुधियाना संसदीय सीट से हार गए, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी सरकार में बिट्टू राज्य मंत्री बन गए हैं।
बिट्टू (48) लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार एवं प्रदेश इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से 20,942 मतों के अंतर से हार गए। इस साल मार्च में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था, जिससे कांग्रेस के कई नेता हैरान रह गए थे। पार्टी में शामिल होने के समय बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें पंजाब से बहुत लगाव है और वे राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।
‘बड़ा आदमी’ बनाने का वादा
भाजपा ने उन्हें लुधियाना लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। चुनाव प्रचार के दौरान बिट्टू ने शाह को अपना दोस्त बताया था, जिसके जवाब में शाह ने बिट्टू को ‘बड़ा आदमी’ बनाने का वादा किया था। शाह ने लुधियाना रैली में कहा था, “इसे (बिट्टू को) लुधियाना से दिल्ली की संसद में भेजिए, इसको बड़ा आदमी बनाने का काम मैं करूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी-रवनीत बिट्टू विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, कहा- संसद में खत्म हो रहा है संवाद
‘हेलो मेरे गद्दार दोस्त’, संसद में राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच तीखी भिड़ंत, नोंकझोंक का वीडियो वायरल
दिल्ली ब्लास्ट में सीधा पाकिस्तान का हाथ, मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान; बाढ़ की आढ़ बंपर सप्लाई
संसद में महिला सांसदों के साथ पिटाई, चोटिल TMC नेता बोलीं- किरण रिजिजू और बिट्टू ने हमें मारा
पंजाब में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है BJP
बिट्टू को मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाने का भाजपा का कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी पंजाब में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है। बिट्टू दिवंगत स्वर्णजीत सिंह के बेटे हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पांच बच्चों में से एक थे। बिट्टू के चचेरे भाई गुरकीरत सिंह कोटली अब भी कांग्रेस में हैं। खालिस्तान समर्थक नेताओं के खिलाफ अपने कड़े विचारों के लिए जाने जाने वाले बिट्टू ने अपने दादा की हत्या के मामले में दोषी बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई की मांग का भी विरोध किया था।
