राष्ट्रपती भवन के ‘मुगल गार्डन’ का नाम बदला, अब इस नाम से जानेगी दुनिया
- Written By: किर्तेश ढोबले
FILE- PHOTO
नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन (Mughal Garden) का नाम बदल दिया गया है। जिसका नाम बदलकर अब अमृत उद्यान (Amrit Udyan) रखा गया है। यह गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। जानकारी के अनुसार, मुगल गार्डन का नाम अमृत महोत्सव के तहत बदला दिया गया है। पार्क हर साल जनता के लिए खुला रहता है। इस साल भी यह 31 जनवरी से खुलेगा। लोग यहां विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप और गुलाब के फूलों को देखने आते हैं।
राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर, भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के बगीचों को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में एक सामान्य नाम दिया है।
On the occasion of the celebrations of 75 years of Independence as ‘Azadi ka Amrit Mahotsav’, the President of India has given a common name to the Rashtrapati Bhavan gardens as ‘Amrit Udyan’: Navika Gupta, Deputy Press Secretary to President pic.twitter.com/VPsJKPdGwZ — ANI (@ANI) January 28, 2023
आकर्षण का केंद्र है अमृत उद्यान
यह अमृत उद्यान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां ब्रिटिश और मुगल दोनों के उद्यानों की झलक देखने को मिलती है। उल्लेखनीय है कि, इसे बनाने के लिए एडविन लुटियंस ने पहले देश-दुनिया के उद्यानों का अध्ययन किया था। इस गार्डन में पौधारोपण में करीब एक साल का समय लगा था।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
आगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Agra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
बदले जा चुके है कई नाम
गौरतलब है कि, इससे पहले भी सरकार ने कई जगह, कई भवनों, संस्थाओं और सड़कों के के नाम बदले गए है। इनमें औरंगजेब रोड का नाम बदलकर अब्दुल कलाम रोड, योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग, रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग और फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम और किंग्सवे का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है।
