-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Sikkim Landslide Army Camp 3 Soldiers Dead 6 Missing
सिक्किम में मिलिट्री कैंप पर बरपा कुदरत का कहर, 3 जवानों की मौत और 6 लापता, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
सिक्किम में कुदरत कहर बरपा रही है। रविवार रात सेना का एक सिविर इस कहर का निवाला बना गया, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई और 6 जवान अभी तक लापता हैं।

सिक्किम में बाढ़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
गंगटोक: सिक्किम में रविवार रात भारी बारिश के बाद एक सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। छह जवान लापता हैं। सेना ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि चार लोगों को बचा लिया गया है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। लापता जवानों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।
उधर, सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में 30 मई से फंसे एक हजार से ज्यादा पर्यटकों को आज निकाला गया। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं।
राहत-बचाव के लिए सेना तैनात
भारतीय सेना के साथ-साथ वायुसेना और असम राइफल्स के जवानों को नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में राहत और बचाव के लिए तैनात किया गया है। असम में बाढ़ से 3.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
6 नागा नागरिकों के शव मिलते ही मणिपुर में भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; छावनी में बदला इंफाल
बादलों की सैर करनी है तो कहां जाएं? बेस्ट चॉइस हैं ये खास जगहें, टॉप पर है सिक्किम!
सिक्किम के भारत में विलय के 51 साल, राजशाही के अंत से जैविक क्रांति तक, जानें हिमालयी राज्य का गौरवशाली सफर
🌧️ भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम 34 लोगों की मौत।
🚨 सिक्किम में 1,000 से अधिक पर्यटक फंसे
⚠️ सभी प्रभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।#SikkimFloods #TeestaRiver #SankalangBridge #Sikkim #Dzongu #Lachung #Lachen #Chungthang #CloudBurst pic.twitter.com/8tCjQQns4y — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) June 2, 2025
मणिपुर में 19 हजार लोग प्रभावित
मणिपुर में बाढ़ से 19,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। त्रिपुरा में बाढ़ से 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के कारण 2 जून को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। 30 मई से अब तक राज्य में भूस्खलन की 211 घटनाएं हो चुकी हैं।
2023 में भी आई थी तबाही
सिक्किम में अक्टूबर 2023 में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से 18 लोगों की मौत हो गई थी। कम से कम 98 लोग लापता हो गए थे, जिनमें 22 सैन्यकर्मी शामिल हैं। उनका पता नहीं चल पाया है।
मणिपुर में मानसून बना मुसीबत, बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त, 19 हजार लोग बेघर
इन सब के बीच मध्य प्रदेश के 50 और राजस्थान के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार के वैशाली में रविवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण मकान ढहने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य के 9 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई।
Sikkim landslide army camp 3 soldiers dead 6 missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत
Jul 03, 2026 | 06:51 PMदर्शकों के बीच एक बार फिर आ रही है रामानंद सागर की रामायण, कब और कहां देखें? जानें सब
Jul 03, 2026 | 06:51 PMआगर मालवा में पुलिस का बड़ा एक्शन! कृषि सेवा केंद्र में छप रहे थे 500 के नकली नोट; दो आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 06:47 PMCM की पहल से MMR का गेमचेंजर बनेगा विरार-अलिबाग कॉरिडॉर, 1 घंटे में होगा सफर, वन भूमि की अड़चन भी हुई दूर
Jul 03, 2026 | 06:33 PMखंडवा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पैरों के निशान से खुला खौफनाक राज; जानें पूरा मामला
Jul 03, 2026 | 06:32 PMतू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय
Jul 03, 2026 | 06:30 PMअंधेरी की SRA बिल्डिंग में भीषण आग! जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदे लोग, मचा हड़कंप
Jul 03, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














