Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामलला की नई मूर्ति का हुआ नामकरण, ‘बालक राम’ के रूप में पूजे जाएंगे भगवान

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jan 24, 2024 | 09:42 AM

बालक राम होगा रामलला का नाम (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: राम लला की नगरी में प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratistha) के बाद भगवान राम लला का निवास हो गया है वहीं पर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में राम भक्तों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है रामलला की मूर्ति को को ‘बालक राम’ (Balak Ram) के नाम से जाना जाएगा। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मौजूदगी में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है।

जानिए क्यों रखा नाम ‘बालक राम’ 

श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़े एक पुजारी अरुण दीक्षित  ने भगवान राम लला की मूर्ति का नाम ‘बालक राम’ रखने की खास वजह बताई। कहा, ” राम मंदिर में स्थापित राम लला की मूर्ति बालक स्वरूप में हैं जो बच्चे की तरह  दिखती हैं, जिनकी उम्र 5 साल है। इस वजह से नाम रखा गया है।” बता दें, राम लला की मूर्ति काफी मनमोहक नजर आ रही है जिसे देखते ही खास अनुभूति होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

केरल चुनाव: PM Modi का बड़ा ऐलान, 2029 चुनाव से मिलेगा महिलाओं को 33% आरक्षण; विपक्ष पर साधा निशाना

योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल

नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार

सोने से तैयार किए राम लला के वस्त्र

राम लला की मूर्ति के अलावा उनके अंगवस्त्रम को लेकर कहानी है। जिसे लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया, भगवान राम लला के आभूषण अध्यात्म रामायण, वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस और अलवंदर स्तोत्रम जैसे ग्रंथों के गहन शोध और अध्ययन के बाद तैयार किए गए। राम लला के अंगवस्त्रम की बात की जाए तो,   रामलला ने बनारसी वस्त्र धारण किए हैं जिसमें एक पीली धोती और एक लाल ‘अंगवस्त्रम’ है. ‘अंगवस्त्रम’ को शुद्ध सोने की ‘जरी’ और धागों से तैयार किया गया हैं, जिसमें शुभ वैष्णव प्रतीक ‘शंख’, ‘पद्म’, ‘चक्र’ और ‘मयूर’ शामिल हैं।

मूर्ति बनाने के लिए उड़ी नींद

मैसुर के मूर्तिकार अरूण योगीराज ने राम लला की मूर्ति को मनमोहक रूप दिया हैं जिनकी प्रशंसा देशभर में हो रही हैं। मूर्तिकार ने इस मूर्ति को बनाने के लिए तीन अरब साल पुरानी चट्टान का इस्तेमाल किया हैं। जिसमें नीले रंग की कृष्णा शिल (काली शिस्ट) की खुदाई मैसूर के एचडी कोटे तालुका में जयापुरा होबली में गुज्जेगौदानपुरा से की गई थी। मूर्ति बनाने के अवसर को पाकर मूर्तिकार योगीराज की रातों की नींद उड़ गई थी वे मूर्ति बनाने को लेकर काफी उत्साहित थे।

Ramlala idol name in ram mandir will be balak ram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2024 | 09:37 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • PM Narendra Modi
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.