सियासी डेब्यू मैच में प्रियंका गांधी की बैटिंग धुआंधार, वायनाड के मुक्कम से बीजेपी पर किया करारा प्रहार

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मुक्कम में एक सार्वजनिक रैली की और जनता को संबोधित किया। जहां उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के बारे में कहा कि उनके खिलाफ भाजपा बड़े पैमाने में अभियान चला रही है।
महाराष्ट्र चुनाव : प्रियंका गांधी ने जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह को दे दी ये बड़ी चुनौती
प्रियंका गांधी वाड्रा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

कोझिकोड, केरल: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होने हैं। वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई। जहां से अब कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में उन्होंने मुक्कम में एक सार्वजनिक रैली की और जनता को संबोधित किया। जहां उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के बारे में कहा कि उनके खिलाफ भाजपा बड़े पैमाने में अभियान चला रही है।

2019 की लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था। हालांकि अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वायनाड की जनता ने उन्हें सांसद चुना। अब वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल ने रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा। इस बार वह दोनों सीटों से जीते, लेकिन फिर उन्होंने वायनाड की सीट छोड़ ही। जहां से अब उनकी बहन प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ रही हैं। इस दौरान उन्होंने मुक्कम में एक सार्वजनिक रैली की और अपने भाई की तारिफ करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "उनके (राहुल गांधी) खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था और पिछले 10 वर्षों से, भाजपा ने अपने सभी संसाधनों को उनकी एक ऐसी छवि बनाने की कोशिश में लगा दिया, जो गलत थी... उन्हें संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया... उन्हें सार्वजनिक रूप से गाली दी गई... जिस तरह से उन्होंने युवाओं के लिए लड़ाई लड़ी है, उसके लिए मुझे अपने भाई पर गर्व है..."

जानकारी के लिए बता दें कि वायनाड में उपचुनाव 13 नवंबर को होने हैं। इस सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उतारा है। जबकि उनका मुकाबला माकपा उम्मीदवार सत्यन मोकेरी से होना है। मोकेरी ने 2014 में वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह कांग्रेस के एम आई श्रीनिवास से हार गए थे। वहीं भाजपा के लिए यहां से नव्या हरिदास उपचुनाव लड़ने वाली हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com