‘संवाद और कूटनीति ही रास्ता’, PM मोदी की नीतियों का भरे मंच से राजनाथ सिंह ने किया स्वागत; कही यह बड़ी बात
Middle East Tension: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि पीएम मोदी की कूटनीति की वजह से भारत इस युद्ध की आग से बचा हुआ है।
- Written By: सजल रघुवंशी
राजनाथ सिंह और पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajnath Singh Speech: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ते वैश्विक तनाव पर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक समझ और क्षमता के कारण भारत इस स्थिति से सुरक्षित बना हुआ है। शनिवार को हल्द्वानी में राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया
उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में लगातार हो रहे हमले केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं और वैश्विक स्तर पर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।
युद्ध के बीच बोले राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर अपना रुख साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और इस विनाश को रोकने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति ही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जब दुनिया में युद्ध होता है तो कोई भी देश उसके प्रभाव से पूरी तरह अछूता नहीं रह सकता। भारत पर भी इसका असर पड़ सकता है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व के चलते अब तक देश इस संकट से सुरक्षित बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
तनाव के बीच अरामको को रिकॉर्ड मुनाफा! जानिए Saudi ने होर्मुज बंद होने पर क्या चाल चली
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Iran US Talks: ईरान ने अमेरिका से बातचीत की खबरों को किया खारिज, होर्मुज स्ट्रेट पर बताया नया प्लान
AFHQ सिविलियन सर्विस को मिलेगा नया रोल, राजनाथ सिंह बोले- सेना की ताकत सिर्फ हथियार नहीं, अदृश्य हाथ भी…
भारत बनाने जा रहा है 100 सैनिक स्कूल
भारत के निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नेशनल कैडेट कोर (NCC) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने की पहल भी की गई है।
यह भी पढ़ें: होटल और ढाबा मालिकों को सरकार से बड़ी राहत, 23 मार्च से मिलेगा 20% ज्यादा LPG, करना होगा ये काम
सैनिक स्कूल को दी बधाई
सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल के 60 साल पूरे होने पर राजनाथ सिंह ने छात्रों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्र अनुशासन और समर्पण के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए अपने परिवार, संस्थान और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दशकों में इस स्कूल ने विभिन्न प्रवेश योजनाओं के जरिए 800 से अधिक छात्रों को नेशनल डिफेंस एकेडमी और 2,000 से ज्यादा उम्मीदवारों को सशस्त्र बलों में भेजा है। राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि यह संस्थान आगे भी देश के लिए सक्षम और प्रेरणादायक नेतृत्व तैयार करता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र, जैसे लेफ्टिनेंट जनरल एमके कटियार, वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा हैं।
