Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RML हॉस्पिटल में सांसदों से मिलने पहुंचे राजनाथ सिंह, धक्का-मुक्की में घायल हुए हैं BJP सांसद, राहुल गांधी पर लगे हैं गंभीर आरोप

बीआर आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन करते समय बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी के सिर पर चोट आ गई। इतना ही नहीं बीजेपी के एक अन्य सांसद भी घायल हो गए। घायल सांसदों से मिलने के...

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Dec 19, 2024 | 08:35 PM

फोटो सोर्स - एक्स

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : संसद परिसर में आज (19 दिसंबर) को जमकर हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही को पहले 2 बजे और फिर बाद में कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया। बता दें, बाबा साहेब आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन करते समय बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी के सिर पर चोट आ गई। इतना ही नहीं बीजेपी के एक अन्य सांसद भी घायल हो गए। घयलों को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

घायल सांसदों से मिलने के लिए राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे हैं ओर मुलाकात करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज संसद भवन में जो घटना हुई है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वस्थ लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये कम है। भाजपा के चोटिल सांसदों श्री प्रताप सारंगी और श्री मुकेश राजपूत का डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाकर कुशल क्षेम जाना। मैं ईश्वर से उनके शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने कामना करता हूं।”

इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद जोशी ने आरएमएल अस्पताल में भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत से मुलाकात की। उन्हें इंडिया अलायंस के सांसदों के साथ धक्का-मुक्की के दौरान चोट लगने के बाद यहां भर्ती कराया गया है। इंडिया अलायंस और एनडीए के दोनों सांसद बीआर अंबेडकर को लेकर अपना-अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

15 मिनट में ऐसा क्या मिल गया…कि महिला ने मोदी को लिख दी भावुक चिट्ठी? जवाब में PM ने कही ये बड़ी बात

ब्रिटिश एनआरआई डॉक्टर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पीएम के विरोधी होने के कारण कार्रवाई की चर्चा

गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए और चले गए, सोमनाथ पर PM मोदी का पोस्ट, देखें VIDEO

नीतीश कुमार को मिलेगा भारत रत्न? JDU नेता ने PM मोदी को पत्र लिखकर इन नेताओं का भी लिया नाम

रहुल गांधी पर धक्का मारने का गंभीर आरोप

ऐसे में इसे लेकर घायल सांसदों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पर धक्का मारने का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल गांधी के धक्के के चलते सांसद मुकेश राजपूत भी आईसीयू में भर्ती हैं। बीजेपी के सांसद किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद कोई कुश्ती का मैदान नहीं है। किस कानून के तहत राहुल गांधी ने सांसदों पर हमला किया?

पीएम मोदी भी घायल सांसदों का लिए हाल-खबर 

भाजपा सांसदों के साथ हुई धक्का-मुक्की की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दी गई। जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और दोनों घायल सांसदों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी ने प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद जोशी ने अस्पताल पहुंचकर भाजपा सांसद प्रताप सारंगी से मुलाकात की।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिक पर क्लिक करें… 

Rajnath singh reach rml hospital to meet mps injured in scuffle serious allegations against rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 07:07 PM

Topics:  

  • Dr. BR Ambedkar
  • Narendra Modi
  • Rajnath Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.